Tuesday, April 14, 2026
Homeबॉलीवुडइतिहास रचने के लिए करीब 'धुरंधर 2', लता मंगेशकर-आशा भोसले के नाम...

इतिहास रचने के लिए करीब ‘धुरंधर 2’, लता मंगेशकर-आशा भोसले के नाम पर बनेगा बड़ा हॉस्पिटल


Last Updated:

Bollywood Latest News Live: बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का ऐतिहासिक सफर जारी है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म अब 1100 करोड़ के क्लब के करीब पहुंच चुकी है. 26वें दिन 5.20 करोड़ की कमाई के सा…और पढ़ें

Zoom

बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रही धुरंधर 2 फिल्म की रफ्तार.

नई दिल्ली. रणवीर सिंह की जासूसी थ्रिलर ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक सफर तय कर रही है. अब यह फिल्म 1100 करोड़ के क्लब में शामिल होने की दहलीज पर है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का दबदबा बरकरार है और पांचवें हफ्ते भी हर दिन करोड़ों में बिजनेस कर रही है. भारत में 1000 करोड़ का नेट कलेक्शन करने वाली यह पहली बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, पांचवें सोमवार को फिल्म ने करीब 5.20 करोड़ का बिजनेस किया, जो अब तक की सबसे कम दैनिक कमाई है. इसके बावजूद, फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 1088.62 करोड़ तक जा पहुंचा है.

मंगेशकर परिवार अब नई मिसाल पेश करने जा रहा है. दिग्गज संगीतकार हृदयनाथ मंगेशकर ने अपनी दोनों बहनों लता मंगेशकर और आशा भोसले की याद में एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल बनाने का ऐलान किया है.

हृदयनाथ ने बताया कि इस नेक काम के लिए एक बड़ी जमीन ले ली गई है और वह इसे विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस करना चाहते हैं. इस हॉस्पिटल का नाम लता-आशा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज या फिर लता-आशा मंगेशकर आयुर्विद्या संस्थान रखा जा सकता है.

‘वो अपने बारे में भी नहीं सोचते हैं’, अनुराग कश्यप को लेकर क्या बोले पीयूश मिश्रा?

दिग्गज एक्टर पीयूष मिश्रा और फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की जोड़ी ने ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ जैसी क्लासिक फिल्म दी है, लेकिन असल जिंदगी में उनके रिश्ते हमेशा उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं. हाल ही में पीयूष मिश्रा ने शुभांकर मिश्रा के साथ बातचीत में अनुराग कश्यप को लेकर अपनी बेबाक राय रखी, जब उनसे इम्तियाज अली और अनुराग कश्यप में से किसी एक को चुनने के लिए कहा गया, तो उन्होंने तुरंत इम्तियाज का नाम लिया. पीयूष ने कहा, ‘इम्तियाज अली के साथ काम करके बहुत सुकून मिलता है. अनुराग भी अच्छा काम करते हैं, लेकिन वह बेवजह बहुत ज्यादा बोलते हैं. वह खुद का ही नुकसान करते हैं. इंसान को या तो अपना भला करना चाहिए या दूसरे का, लेकिन अनुराग तो अपने बारे में भी नहीं सोचते. यही उनकी सबसे बड़ी दिक्कत है.’

‘भूत बंगला’ पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, फिल्म को मिला यूए 16+ सर्टिफिकेट

अक्षय कुमार की मच-अवेटेड फिल्म भूत बंगला 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है. हाल ही में आए इसके ट्रेलर ने पहले ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है. अब खबर है कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म को कुछ मामूली बदलावों के साथ यूए 16+ सर्टिफिकेट देकर हरी झंडी दे दी है. 2 अप्रैल को सेंसर बोर्ड के पास भेजी गई इस फिल्म के कुछ सीन्स और शब्दों पर कैंची चली है. बोर्ड ने फिल्म में इस्तेमाल हुए एक आपत्तिजनक शब्द को हटाने का निर्देश दिया था. इन बदलावों के बाद फिल्म की लंबाई अब 2 घंटे 44 मिनट 52 सेकंड रह गई है, जो मूल कॉपी से करीब 10 मिनट कम है. अक्षय के फैंस अब बड़े पर्दे पर इस हॉरर-कॉमेडी का लुत्फ उठाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments