शिवहर के पिपराही प्रखंड स्थित कुअमा पंचायत में मुखिया डॉ. रिंकी महतो ने अपने निजी कोष से डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर उसका अनावरण किया। इस अवसर पर उनके पति और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अवधेश कुमार भी उपस्थित थे। प्रतिमा अनावरण के दौरान मुखिया डॉ. रिंकी महतो ने बताया कि उनकी लंबे समय से यह इच्छा थी कि संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. अंबेडकर की 135वीं जयंती को विशेष तरीके से मनाया जाए। इसी उद्देश्य से पंचायत में उनकी प्रतिमा स्थापित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। ईमानदारी, कार्यकुशलता और दूरदृष्टि के प्रतीक थे
डॉ. रिंकी महतो ने डॉ. अंबेडकर को एक महान समाज सुधारक, प्रखर वकील, अर्थशास्त्री और दूरदर्शी नेता बताया, जिनका जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। डॉ. अवधेश कुमार ने उनके कार्यों को याद करते हुए कहा कि वे ईमानदारी, कार्यकुशलता और दूरदृष्टि के प्रतीक थे। इस कार्यक्रम में संवेदक मुकेश कुमार (अधिवक्ता सह समाजसेवी), अंबेडकर विचार मंच के अध्यक्ष पंकज जाटव, कोषाध्यक्ष छोटन राम, सचिव हरिशंकर राम, उपाध्यक्ष लवली प्रसाद गुप्ता, कमलेश राम, रोहित कुमार, मनोज राम, शक्ति केंद्र प्रमुख विजय सिंह, भाजपा महामंत्री रंजीत जयसवाल, नीरज कुमार, महासचिव बिट्टू कुमार, संयोजक नितेश सहनी और अनीश कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस पहल को पंचायत में सामाजिक जागरूकता और सम्मान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Source link

