Wednesday, April 15, 2026
Homeफूडदिल्ली का सबसे तगड़ा नाश्ता: जहां हर 15 मिनट में बनती है...

दिल्ली का सबसे तगड़ा नाश्ता: जहां हर 15 मिनट में बनती है 70 प्लेट एकसाथ, स्वाद रहता है सेम


Chole Kulche Recipe: दिल्ली का नाम आते ही दिमाग में सबसे पहले जो चीज आती है, वो है स्ट्रीट फूड का जबरदस्त स्वाद. और जब बात छोले कुल्चे की हो, तो मायापुरी का नाम अपने आप सामने आ जाता है. यहां का नाश्ता सिर्फ पेट भरने के लिए नहीं, बल्कि एक पूरा एक्सपीरियंस है. सुबह से लेकर दोपहर तक तवे पर जो हलचल रहती है, वो देखने लायक होती है. 50 से 70 प्लेट एक बार में तैयार करना, 70 किलो प्याज रोज काटना और हर 10-15 मिनट में नई खेप तैयार करना-ये सब सुनने में ही बड़ा लगता है, लेकिन यहां ये रोज का काम है. सबसे खास बात ये है कि यहां स्वाद के साथ कोई समझौता नहीं होता.

चाहे प्याज महंगा हो या टमाटर, क्वालिटी हमेशा एक जैसी रहती है. मक्खन, क्रीम और मसालों का ऐसा कॉम्बिनेशन बनता है कि हर बाइट में अलग मजा आता है. और सबसे बड़ी बात-यहां जो कुल्चा मिलता है, वो इतना सॉफ्ट होता है कि बिना दांत वाला इंसान भी आराम से खा ले. यही वजह है कि यहां लोग दूर-दूर से सिर्फ एक प्लेट छोले कुल्चे के लिए आते हैं.

कैसे बनते हैं मायापुरी के फेमस छोले कुल्चे
यहां सबसे पहले तवे पर कुल्चे तैयार होते हैं. एक बार में 50 से 70 कुल्चे तवे पर लग जाते हैं. इन कुल्चों में टमाटर-अदरक का पेस्ट, प्याज, मोटी अचार वाली मिर्च और खास मसाले डाले जाते हैं. इसके बाद ऊपर से मक्खन और क्रीम डालकर इन्हें अच्छी तरह पकाया जाता है. खास बात ये है कि यहां कुल्चा सिर्फ गरम नहीं किया जाता, बल्कि अच्छे से पकाया जाता है. यही वजह है कि ये पेट के लिए भी ठीक रहता है और स्वाद भी जबरदस्त आता है.

कुल्चे में क्या होता है खास ट्विस्ट
यहां के कुल्चे में पनीर, मक्खन, क्रीम और चाट मसाला डाला जाता है. ऊपर से कसूरी मेथी डालने से एक अलग ही खुशबू आती है. मसालों का बैलेंस इतना सही होता है कि न ज्यादा तीखा लगता है, न फीका. सबसे दिलचस्प बात ये है कि यहां दावा किया जाता है कि कुल्चा 100% मैदा से बनता है, ना कि सूजी या आटे से. और ये बात टेस्ट में साफ महसूस भी होती है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

छोलों का तड़का: असली गेम चेंजर
-कुल्चे के बाद आता है छोले का नंबर. यहां छोले हर बार फ्रेश तड़के के साथ बनाए जाते हैं. बटर गरम किया जाता है, फिर उसमें प्याज, टमाटर और मसाले डाले जाते हैं.

-अदरक का इस्तेमाल होता है, लेकिन लहसुन नहीं डाला जाता. इससे स्वाद थोड़ा अलग और हल्का रहता है. ऊपर से कसूरी मेथी और मक्खन डालकर इसे फाइनल टच दिया जाता है.

क्वांटिटी और क्वालिटी का जबरदस्त बैलेंस
यहां एक प्लेट में 3 कुल्चे और छोले मिलते हैं, और कीमत भी ज्यादा नहीं रखी जाती, लेकिन जो चीज इसे खास बनाती है, वो है हर बार एक जैसा स्वाद. दुकानदार का कहना है कि नमक-मिर्च का बैलेंस कभी बिगड़ता नहीं. यही वजह है कि लोग बार-बार यहां आते हैं और दूसरों को भी लेकर आते हैं.

हर 15 मिनट में तैयार नई खेप
यहां काम रुकता नहीं है. हर 10-15 मिनट में नई खेप तैयार हो जाती है. जैसे ही एक बैच खत्म होता है, तुरंत अगला शुरू हो जाता है. इस स्पीड के बावजूद स्वाद और क्वालिटी में कोई कमी नहीं आती. यही असली हुनर है.

क्यों है ये जगह इतनी फेमस
-भारी मात्रा में तैयारी, लेकिन स्वाद में कोई कमी नहीं
-ताजे मसाले और सही बैलेंस
-सॉफ्ट और बटर से भरे कुल्चे
-हर बार एक जैसा टेस्ट
-ग्राहकों का भरोसा



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments