BSNL अपने यूजर्स के लिए 5 महीने का सस्ता प्लान ऑफर कर रहा है, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली 2GB डेटा समेत कई तगड़े बेनिफिट्स मिलते हैं। BSNL ने इस नए प्रीपेड प्लान को हाल ही में लॉन्च किया है। कंपनी ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस रिचार्ज प्लान के बारे में बताया है। यह प्रीपेड प्लान 997 रुपये में आता है। इसमें यूजर्स को कुल 150 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।
5 महीने चलने वाला प्लान
BSNL का यह प्रीपेड प्लान 997 रुपये की कीमत में आता है। भारत संचार निगम से इस प्लान में यूजर्स को पूरे भारत में कहीं भी अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग का लाभ मिलता है। इसके अलावा यूजर्स को इस प्लान में फ्री नेशनल रोमिंग का भी लाभ मिलता है। BSNL के इस प्लान में यूजर्स को इसके अलावा डेली 2GB हाई स्पीड डेटा का लाभ मिलेगा। इस तरह यूजर्स को कुल मिलाकर 300GB डेटा ऑफर किया जा रहा है। यही नहीं, इस प्लान में यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS का भी लाभ दिया जाएगा। BSNL अपने इस प्लान में 150 दिन यानी पूरे 5 महीने की वैलिडिटी ऑफर करता है।
4G सर्विस लॉन्च
भारत संचार निगम लिमिटेड लगातार अपना नेटवर्क एक्सपेंड कर रहा है। पिछले साल BSNL ने पूरे देश में एक साथ 4G सर्विस लॉन्च की है। कंपनी ने इसके लिए करीब 1 लाख नए 4G/5G टावर लगाए हैं, जो पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक पर बेस्ड हैं। साथ ही, सरकारी कंपनी 1 लाख और नए मोबाइल टावर लगाने वाली है। यही नहीं, कंपनी दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में इस साल 5G सर्विस भी लॉन्च कर सकती है।
BSNL ने इसके अलावा BiTV का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लॉन्च किया है, जो 151 रुपये में आता है। इस प्लान में यूजर्स को 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स और OTT ऐप्स का एक्सेस दिया जाता है। BiTV पर यूजर्स अपने पसंदीदा मूवीज, टीवी शोज और वेबसीरीज का आनंद ले सकते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी पूरे 1 महीने की है।
यह भी पढ़ें – नया स्मार्टफोन लेने के बाद सबसे पहले क्या करें? एक छोटी गलती से हो सकता है भारी नुकसान

