Thursday, April 16, 2026
HomeएजुकेशनCBSE 10th Result 2026: सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट डिजिलॉकर पर कैसे...

CBSE 10th Result 2026: सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट डिजिलॉकर पर कैसे करें चेक? जान लें स्टेप्स


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE ने 10th क्लास का रिजल्ट आज (15 अप्रैल 2026) जारी कर दिया। रिजल्ट को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया है। छात्र-छात्राओं को अपने सीबीएसई बोर्ड 10वीं कक्षा के रिजल्ट को देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर जाकर स्टूडेंट्स अपने क्लास 10 के परिणाम को चेक कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सीबीएसई बोर्ड 10वीं के रिजल्ट को DigiLocker पर कैसे चेक कर सकेंगे…

CBSE बोर्ड 10वीं का रिजल्ट डिजिलॉकर पर ऐसे करें चेक

CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट डिजिलॉकर पर चेक करने के लिए स्टूडेंट्स निम्नवत स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • अपने 10वीं के परिणाम को जांचने के लिए स्टूडेंट्स को डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाना होगा। 
  • स्टूडेंट्स इस स्टेप के बाद अपने मोबाइल नंबर, ईमेल ID और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें। 
  • अब स्टूडेंट्स को क्लास 10 मार्कशीट वाले लिंक पर जाना होगा। 
  • इस लिंक पर क्लिक करने के बाद स्टूडेंट्स को सीबीएसई बोर्ड वाले सेक्शन में जाना होगा। 
  • इसके बाद स्टूडेंट्स को वहां मांगे गए विवरण (रोल नंबर, स्कूल नबर, डेट ऑफ बर्थ, एडमिट कार्ड आईडी) को भरना होगा। 
  • विवरण को सबमिट करते ही स्टूडेंट्स के सामने सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट खुल जाएगा। 
  • अब स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट को चेक करें और आगे के लिए एक सेव कर लें। 

बता दें कि सीबीएसई बोर्ड 10वीं के परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट, डिजिलॉकर के अलावा उमंग ऐप पर भी देखा जा सकता है। सीबीएसई क्लास 10 के परिणाम को इस बार जल्दी जारी करने का एक कारण यह भी है कि इस वर्ष से बोर्ड की ओर से 10वीं परीक्षा का दो बार आयोजन होना है। 

रिजल्ट देखने के लिए वेबसाइट्स

  • cbse.gov.in 
  • results.cbse.nic.in 
  • digilocker.gov.in

रिजल्ट से संबंधित किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर पैनी निगाह बनाए रखने की सलाह दी जाती है। 





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments