Monday, April 20, 2026
HomeएजुकेशनJEE Main result 2026: क्या है नॉर्मलाइजेशन प्रोसेस, कैसे कैलकुलेट करें पर्सेंटाइल

JEE Main result 2026: क्या है नॉर्मलाइजेशन प्रोसेस, कैसे कैलकुलेट करें पर्सेंटाइल


JEE Main अप्रैल सत्र 2026 का परिणाम आज यानी 20 अप्रैल को घोषित किया जाना है। JEE Main 2026 सेशन 2 के परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट – jeemain.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने स्कोरकार्ड को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे। हालांकि स्कोरकार्ड को डाउनलोड करने के लिए उन्हें अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। लॉगिन क्रेडेंशियल हैं – एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड।

चूंकि JEE Main का परिणाम जल्द ही घोषित होने वाला है, ऐसे में क्या आप नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया और परसेंटाइल की गणना कैसे करें, इससे अवगत हैं। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं।  

पर्सेंटाइल और नॉर्मलाइजेशन प्रोसेस

  • कई शिफ्टों में होने वाले पेपरों के लिए, अलग-अलग शिफ्टों में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त ‘रॉ मार्क्स’ (कच्चे अंक) को NTA स्कोर (परसेंटाइल) में बदला जाएगा।
  • अगर कई शिफ्टों के परसेंटाइल अलग-अलग या असमान होते हैं, तो उस श्रेणी के सभी उम्मीदवारों (यानी सभी शिफ्टों) के लिए सबसे कम परसेंटाइल को ही पात्रता कट-ऑफ माना जाएगा।
  • JEE Main का परिणाम परसेंटाइल के रूप में घोषित किया जाएगा, जिसमें उम्मीदवार द्वारा प्राप्त अंकों का भी उल्लेख होगा।
  • पर्सेंटाइल कैलकुलेशन का फॉर्मूला- हर सत्र के परीक्षा परिणाम ‘रॉ स्कोर’ और कुल ‘रॉ स्कोर’ के परसेंटाइल स्कोर के रूप में तैयार किए जाते हैं। परीक्षा में शामिल हर उम्मीदवार के लिए परसेंटाइल की गणना इस प्रकार की जाएगी- पर्सेंटाइल= रॉ स्कोर वाले कैंडिडेट्स की संख्या ≤कैंडिडेट का स्कोर×100/ सेशन में कुल कैंडिडेट्स की संख्या

कैसे कर सकेंगे रिजल्ट को चेक 

रिजल्ट को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबासइट पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर जेईई मेन 2026 अप्रैल सेशन रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा। इतना करते ही एक अलग विंडो खुलेगी, जहां उन्हें मांगे गए विवरण को भरना होगा। इसके बाद उम्मीदवारों के सामने परिणाम खुल जाएगा। अब कैंडिडेट्स अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड कर लें। आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments