Tuesday, April 21, 2026
Homeटेक्नोलॉजीएप्पल के नए CEO बनने जा रहे जॉन टर्नस के बारे में...

एप्पल के नए CEO बनने जा रहे जॉन टर्नस के बारे में खास बातें, 25 साल के शानदार सफर के बाद संभालेंगे कंपनी की बागडोर


Apple New CEO: एप्पल को 15 सालों के बाद नया चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) मिल रहा है और कंपनी के मौजूदा सीईओ टिम कुक ने पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है। एप्पल की लीडरशिप में बदलाव की चर्चा काफी समय से चल रही थी और अब ये आधिकारिक तौर पर साफ हो गया है कि टिम कुक के जाने के बाद एप्पल के अगले सीईओ जॉन टर्नस बनेंगे। जॉन इस समय कंपनी के हार्डवेयर इंजीनियरिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर काम कर रहे हैं। जॉन 1 सितंबर से कंपनी के 8वें सीईओ के तौर पर कंपनी में कार्य करेंगे और दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन यानी आईफोन बनाने वाली प्रतिष्ठित कंपनी एप्पल के सीईओ के तौर पर जॉन टर्नस के सामने बेहद बड़ी जिम्मेदारी होने वाली है। 

यहां जानें जॉन टर्नस के बारे में कुछ खास बातें

जॉन टर्नस इस समय 50 साल के हैं और वो साल 2001 में Apple Inc में शामिल हुए थे। उन्होंने Macs, iPads और AirPods जैसे प्रमुख डिवाइसेज के डेवलपमेंट पर बड़े पैमाने पर पर्दे के पीछे से काम किया है। हार्डवेयर इंजीनियरिंग के मुखिया के तौर पर उन्होंने मैक की बिक्री को दोबारा जीवित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके अलावा उन्होंने एप्पल के प्रीमियम प्रो मॉडल्स और ज्यादा अफोर्डेबल डिवाइसेज को पेश करने में अहम भूमिका निभाई है जिससे ऐप्पल के उत्पाद लाइनअप को रिफाइन करने में मदद मिली है। 

जॉन टर्नस की एजूकेशन

जॉन टर्नस ने साल 1997 में पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया  है। पेन्सिलवेनिया में रहते हुए टर्नस ने अपने सीनियर प्रोजेक्ट के लिए उन्होंने एक मैकेनिकल फीडिंग आर्म डेवलप किया जिसे क्वाड्रिप्लेजिया से पीड़ित व्यक्ति सिर हिलाकर चला सकते हैं।

जॉन टर्नस का शुरुआती करियर

जॉन टर्नस ने अपना करियर वर्चुअल रिसर्च सिस्टम्स में वर्चुअल रियलिटी हेडसेट डिजाइन करने वाले एक मैकेनिकल इंजीनियर के रूप में शुरू किया। वह 2001 में प्रोडक्ट डिजाइन टीम के सदस्य के रूप में Apple में शामिल हुए और सबसे पहले Apple सिनेमा डिस्प्ले पर काम किया। साल 2013 में उन्हें AirPods, Mac और iPad के डेवलपमेंट की देखरेख के लिए हार्डवेयर इंजीनियरिंग का वाइस प्रेसिडेंट अपॉइंट किया गया था।

एप्पल में कैसे टॉप पदों पर पहुंचे जॉन टर्नस

साल 2020 में जॉन टर्नस को iPhone हार्डवेयर का इंचार्ज भी अपॉइंट किया गया था जिसकी देखरेख पहले सीधे Riccio द्वारा की जाती थी। उन्हें 2021 में हार्डवेयर इंजीनियरिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर प्रमोट किया गया था। साल 2022 के आखिर में उन्हें ऐप्पल वॉच हार्डवेयर का इंचार्ज बनाया गया था। ब्लूमबर्ग न्यूज मुताबिक टर्नस एप्पल की कार्यकारी टीम के सबसे कम उम्र का सदस्य’ थे और वो ‘करिश्माई और लोकप्रिय’ ऑफिसर रहे। इसके बाद मीडिया द्वारा उन्हें कंपनी के अगले चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर के रूप में टिम कुक के संभावित उत्तराधिकारी के रूप में व्यापक रूप से रिपोर्ट किया गया था।।

टर्नस ने कई WWDC इवेंट्स में नए हार्डवेयर पेश किए हैं जिसमें iMac और MacBook Pro, 2018 iPad Pros, iMac Pro और दोबारा डिजाइन किए गए 2019 Mac Pro के रिफ्रेश का खुलासा किया गया है। वह एप्पल के लॉन्च इवेंट्स और कई कार्यक्रमों में रेगुलर प्रेसेंटेटर के रूप में दिखाई देते रहे हैं।

जॉन टर्नस से बड़ी उम्मीदें

जॉन टर्नस को कंपनी की कमान ऐसे समय में मिली है जब एप्पल को आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस और सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी में बढ़ते मुकाबले का सामना करना पड़ रहा है। खासतौर से एनवीडिया से कड़ा मुकाबला है जिसने हाल ही में मार्केट वैल्यूएशन में आईफोन मेकर को पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही ऑगमेंटेटेज रियलटी जैसे उभरते क्षेत्रों में मेटा प्लेटफॉर्म जैसे कॉम्पीटीटर्स को भी पीछे छोड़ दिया है। जॉन टर्नस से एप्पल के इकोसिस्टम में एआई के इंटीग्रेशन को गहरा करने की उम्मीद है, खासकर आईफोन के भीतर जिसे एप्पल के अब तक बनाए गए सबसे सफल कंज्यूमर प्रोडक्ट्स में से एक माना जाता है। इंडस्ट्री जानकारों का मानना ​​​​है कि टर्नस नई हार्डवेयर कैटेगरीज को आगे बढ़ाने पर भी फोकस करेंगे जिनमें फोल्डेबल डिवाइस, स्मार्ट ग्लास और एआई-पावर्ड वियरेबल्स शामिल हैं। 

ये भी पढ़ें 

एप्पल के CEO टिम कुक देंगे इस्तीफा, जॉन टर्नस बनने जा रहे Apple के अगले चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर 





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments