Tuesday, April 21, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशकलेक्टर कार्यालय में महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास: सुरक्षाकर्मियों ने...

कलेक्टर कार्यालय में महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास: सुरक्षाकर्मियों ने रोका, युवक पर शादी का झांसा देकर शोषण मामले में सुनवाई न होने से परेशान – Sagar News




सागर के कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में पहुंची एक महिला ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। पेट्रोल डालते देख मौके पर मौजूद महिला सुरक्षाकर्मी दौड़ी और महिला को पकड़ा। पेट्रोल की बोतल छीनीं। समझाइश देकर महिला को शांत कराया। शिकायत पर जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। महिला ने युवक पर शोषण के आरोप लगाए
महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि सागर में रहने वाला एक व्यक्ति उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ लाया। बिहार के मंदिर में ले जाकर शादी की। वर्ष 2017 से 2024 तक एक साथ पति-पत्नी की तरह रहे। इस दौरान उक्त व्यक्ति ने मेरी नौकरी छुड़वा दी। आर्थिक शोषण किया। लेकिन बाद में उक्त व्यक्ति ने शादी से इनकार कर दिया। सुनवाई न होने पर परेशान होकर उठाया कदम
वर्ष 2025 में मामले की शिकायत महिला थाने में की। जहां पुलिस ने पूछताछ की। जिसमें उसने शपथ पत्र देकर पत्नी स्वीकार करते हुए साथ रखने का राजीनामा किया था। लेकिन बाद में उसने साथ नहीं रखा। जिसको लेकर दोबारा थाने में शिकायत की गई। लेकिन शिकायत पर अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। सुनवाई नहीं होने से परेशान होकर कलेक्टर कार्यालय में पहुंचकर आत्मदाह जैसा कदम उठाया। मामले में महिला ने जांच कर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments