सीतापुर के सिधौली कोतवाली इलाके में रेलवे स्टेशन पर मंगलवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। यहां लखनऊ से पीलीभीत जाने वाली 55086 पैसेंजर ट्रेन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचने के दौरान एक महिला अपने छह माह के मासूम बच्चे सहित ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला प्लेटफार्म की दूसरी ओर से गुजर रही थी, तभी अचानक ट्रेन की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसके साथ मौजूद छह माह के बच्चे का एक हाथ कटकर अलग हो गया। हादसे के बाद रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में दहशत फैल गई। जिला अस्पताल सीतापुर रेफर कर दिया घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे। महिला के पास से मिली एक पर्ची पर लिखे मोबाइल नंबर के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई। कुछ ही देर में परिजन मौके पर पहुंचे और मृतका की पहचान रेनू (25) पत्नी राकेश, निवासी ग्राम सूरजपुर थाना संदना के रूप में की है। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की। वहीं गंभीर रूप से घायल मासूम को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधौली ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल सीतापुर रेफर कर दिया गया। इस हृदयविदारक घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्टेशन पर मौजूद लोगों ने भी इस हादसे को लेकर गहरा दुख जताया है।
Source link
ट्रेन की चपेट में आया मासूम, एक हाथ कटा: सीतापुर रेलवे स्टेशन पर महिला की मौत, प्लेटफॉर्म पर निकलने के दौरान हुआ हादसा – Sitapur News
RELATED ARTICLES

