Last Updated:
साल 1985 में एक ऐसी फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी, जिसमें पद्मिनी कोल्हापुरे नजर आने वाली थीं. लेकिन फिल्म के लीड हीरो ने पंगा कर दिया और फिल्म में डिंपल कपाड़िया को कास्ट कर लिया गया.
नई दिल्ली. डिंपल कपाड़िया की वो फिल्म, जिसमें पहली पसंद पद्मिनी कोल्हापुरे थी. लेकिन बागी बने हीरो ने पद्मिनी का पत्ता साफ करा दिया था. फिल्म हिट साबित हुई. फिल्म के हीरो और डिंपल के अफेयर के भी खूब चर्चे हुए थे.

हम बात कर रहे हैं 41 साल पहले आई फिल्म ‘अर्जुन’ की. फिल्म में सनी देओल और डिंपल कपाड़िया लीड रोल में नजर आए थे. इस फिल्म में सनी और उनके पिता धर्मेंद्र को लेकर काफी तनातनी हुई थी.

दरअसल, धर्मेंद्र चाहते थे कि फिल्म में पद्मिनी को कास्ट करना चाहिए. उस दौर में वह अपने मासूम चेहरे की वजह से काफी पसंद की जाती थी. फिर वह जिस फिल्म में होती थी, वह हिट की गारंटी बन जाती थीं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

लेकिन सनी देओल अड़ गए और उन्होंने जिद की कि डिंपल को ही फिल्म में कास्ट किया जाना चाहिए. साल 1985 को सिनेमाघरों में आई इस फिल्म में फिर डिंपल को कास्ट किया गया. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया, बल्कि सनी देओल को एक्शन हीरो के रूप में पहचान भी मिल गई थी.

इस फैसले का सबसे बड़ा नुकसान पद्मिनी कोल्हापुरे को हुआ, जिनके हाथ से एक बड़ी फिल्म निकल गई. इतना ही नहीं, इस घटना के बाद सनी और पद्मिनी की जोड़ी फिर कभी बड़े पर्दे पर साथ नजर नहीं आई.

फिल्म ‘अर्जुन’ में सनी देओल ने एक ऐसे लड़के का रोल निभाया था, जो सिस्टम के खिलाफ खड़ा होता है. भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ उसकी लड़ाई दर्शकों को खूब पसंद आई. डिंपल कपाड़िया ने उनकी प्रेमिका का रोल निभाकर दिल जीत लिया था.

बता दें कि 1.5 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 8.5 करोड़ रुपये की बंपर कमाई की थी. ये फिल्म सनी देओल के करियर की दूसरी बड़ी हिट साबित हुई थी.

इस फिल्म के वक्त सनी देओल और डिंपल कपाड़िया के इश्क के भी खूब चर्चे हुआ करते थे. डिंपल और सनी की एक फोटो ने भी उस वक्त काफी बवाल काटा था. लेकिन डिंपल और सनी कभी एक न हो सके और न ही कभी दोबारा पद्मिनी ने सनी देओल के साथ कभी काम किया.

