Saturday, April 25, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशजालौन में कार पेड़ से टकराई: 12वीं के छात्र की मौत,...

जालौन में कार पेड़ से टकराई: 12वीं के छात्र की मौत, चालक को नींद आने से हुआ हादसा; तीन अन्य गंभीर रूप से घायल – Jalaun News




जालौन जनपद के माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक सड़क हादसे में 12वीं के छात्र संजय ठाकुर (18) की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में कार में सवार तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मध्य प्रदेश के लहार निवासी संजय ठाकुर अपने साथियों के साथ जालौन के ऊमरी गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। समारोह के बाद सभी कार से वापस अपने घर लौट रहे थे। बंगरा इलाके के पास उनकी तेज रफ्तार कार अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में संजय ठाकुर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चालक सहित तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि कार चालक को अचानक नींद आ जाने के कारण वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस ने मृतक छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments