अगर आप नीट यूजी 2026 में शामिल होंगे तो ये खबर आपके बेहद काम आ सकती है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA की ओर से नीट यूजी 2026 परीक्षा का आयोजन 3 मई को किया जाएगा। ऐसे में इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को इसके एग्जाम पैटर्न और मार्किंग स्कीम से अवगत होना बेहद जरूरी है। लेकिन क्या आप इन विवरण से अवगत हैं? अगर नहीं तो कोई बात नहीं आज इस खबर के जरिए हम इससे भिज्ञ होंगे। साथ ही यह भी जानेंगे कि इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी या नहीं।
क्या नेगेटिव मार्किंग होगी?
हां, नीट यूजी 2026 में नेगेटिव मार्किंग होगी। इसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक (नेगेटिव मार्किंग) काट लिया जाएगा। वहीं, प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 4 अंक दिए जाएंगे। जिन प्रश्नों को उम्मीदवारों ने अटेंप्ट नहीं किया है उन पर कोई अंक नहीं मिलेगा और न उसकी कोई नेगेटिव मार्किंग होगी।
NEET UG 2026: क्या है एग्जाम पैटर्न?
जैसा कि ऊपर बताया गया है कि परीक्षा का आयोजन 3 मई को किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस परीक्षा में तीन विषयों से सवाल पूछे जाएंगे। इनमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और Biology (Botany and zoology) शामिल हैं। परीक्षा में कुल प्रश्नों की संख्या 180 होगी। परीक्षा कुल 720 अंकों की होगी।
- फिजिक्स से कुल 45 प्रश्न होंगे, जो 180 अंक के होंगे।
- केमिस्ट्री से कुल 45 प्रश्न होंगे, जो 180 अंक के होंगे।
- Biology (Botany and zoology) से 90 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो कुल 360 अंकों के होंगे।
NEET UG 2026 Admit card: कब जारी होंगे?
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी कल यानी 27 अप्रैल को नीट यूजी 2026 के लिए एडमिट जारी कर देगी।
नीट यूजी 2026 परीक्षा से संबंधित किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।

