Sunday, April 26, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशउज्जैन में पारिवारिक विवाद, रिश्तेदारों ने की मारपीट: पंथपिपलाई गांव में...

उज्जैन में पारिवारिक विवाद, रिश्तेदारों ने की मारपीट: पंथपिपलाई गांव में जमकर चले लाठी-डंडे; पुलिस पर पक्षपात का आरोप – Ujjain News




उज्जैन के नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के पंथपिपलाई गांव में एक पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि नागपुर से आए रिश्तेदारों ने घर में घुसकर हमला किया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। इस मामले में पुलिस पर भी पक्षपात के आरोप लगाए गए हैं। यह घटना 8 अप्रैल की है। जिसका वीडियो रविवार को सामने आया है। पीड़ित मोहन चौहान का आरोप है कि उनके छोटे भाई संजय चौहान के ससुराल पक्ष के रिश्तेदार नागपुर से अचानक उनके घर पहुंचे। बिना किसी चेतावनी के उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों में संजय चौहान के ससुर, साला और परिवार के अन्य सदस्य शामिल थे। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि यह हमला पहले से योजनाबद्ध था, क्योंकि सभी हमलावर घटना से पहले आसपास मौजूद थे और फिर एक साथ हमला किया। मारपीट की तीन तस्वीरें देखिए बताया गया है कि संजय चौहान और उनकी पत्नी के बीच पहले से विवाद चल रहा था। 7 अप्रैल को भी उनके बीच रात 10 बजे तक झगड़ा हुआ था। यह विवाद कथित तौर पर शराब के सेवन के कारण होता रहता था, जिसके चलते यह बड़ी घटना हुई। मोहन चौहान ने बताया कि उन्हें बाद में घटना की सूचना मिली। जब वह मौके पर पहुंचे, तो उनके साथ भी मारपीट की गई, जिससे उनके सिर में चोट आई और टांके लगाने पड़े। पीड़ित पक्ष ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों ने चाकू और डंडों से हमला किया था, लेकिन पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में गंभीर धाराएं नहीं लगाईं और इसे सामान्य मारपीट का मामला बताया। पीड़ित ने बताया कि वो फिलहाल, इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से क्रॉस शिकायतें दर्ज की गई हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments