अलवर के अखेपुरा थाना क्षेत्र में रोडवेज बस में सफर के दौरान एक महिला के जेवर चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अज्ञात चोर के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता शालू मीणा पत्नी रविंद्र मीणा निवासी निमकाथाना ने रिपोर्ट में बताया कि वह रविवार सुबह अपने ससुराल नीमकाथाना से अलवर के लिए रोडवेज बस में सवार हुई थीं। सफर के दौरान गर्मी अधिक होने के कारण उन्होंने अपने सोने-चांदी के जेवर एक पर्स में रखकर उसे बड़े बैग के अंदर सुरक्षित रखा था। महिला ने बताया कि यात्रा के दौरान किसी अज्ञात चोर ने मौका पाकर बैग में से पर्स चोरी कर लिया। बस में भीड़ और सफर के चलते उन्हें चोरी का आभास नहीं हो पाया। जब महिला अलवर पहुंची और और मिलिट्री हॉस्पिटल के पास उतरी, तब सामान देखने पर उन्हें जेवर वाला बैग गायब मिला। इसके बाद महिला ने को थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। पर्स में सोने की चेन , सोने की अंगूठी ,कानों कके टॉप्स ,सोने का लॉकेट, चांदी की एक जोड़ी पायजेब,कमरबंद समेत अन्य आइटम थे। थाने के एएसआई पदम ने बताया कि महिला की रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब बस के रूट, यात्रियों और संभावित संदिग्धों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। साथ ही, बस स्टैंड और रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी की पहचान हो सके।
Source link

