Monday, April 27, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशरायबरेली में युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान: पत्नी...

रायबरेली में युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान: पत्नी के अवैध संबंध से आहत होकर उठाया कदम, कहा- मैं अब दुनिया छोड़कर जा रहा हूं – Raebareli News




रायबरेली के हरचंदपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव डिडौली गांव के पास रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में मिला। आत्महत्या से ठीक पहले युवक ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया, जिसमें उसने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक युवक ग्राम सलारपुर का रहने वाला था। उसने वीडियो में अपनी पत्नी कामनी और गांव के ही एक युवक रघुनाथ के बीच अवैध संबंधों का खुलासा किया है। युवक ने बताया कि इन संबंधों के कारण वह मानसिक रूप से परेशान था।

पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ा था
वीडियो में युवक ने आरोप लगाया कि उसने 24 मार्च को दोपहर 2:10 बजे अपनी पत्नी को रघुनाथ के साथ अपने ही घर के पीछे वाले कमरे में देखा था। इस घटना के बाद से उसका दिल टूट गया था और वह दुनिया से ऊब गया था। युवक ने आगे आरोप लगाया कि जब से उसने दोनों को रंगे हाथ पकड़ा था, तब से घर में आए दिन झगड़े हो रहे थे। उसकी पत्नी और उसका प्रेमी उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। युवक ने बताया कि वह उस घटना के बाद से ही गहरे सदमे में था और उसे अपनी जिंदगी बोझ लगने लगी थी। सीएम से लगाई न्याय की गुहार
मरने से पहले युवक ने पुलिस प्रशासन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इंसाफ की मांग की। उसने कहा कि उसकी मौत के बाद उसके शव को तब तक न उठाया जाए या अंतिम संस्कार न किया जाए, जब तक आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई न हो। उसने ग्राम प्रधान और समाज के लोगों से भी अपील की कि इन दोनों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए। वहीं, इस घटना की सूचना मिलते ही हरचंदपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, युवक का वायरल वीडियो संज्ञान में लिया गया है। परिजनों की तहरीर और वीडियो साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments