Monday, May 25, 2026
Homeराज्यबिहारटोटो की टक्कर से किसान की मौत: भागलपुर के NH-80 पर...

टोटो की टक्कर से किसान की मौत: भागलपुर के NH-80 पर रोड एक्सीडेंट, मार्केटिंग कर घर लौटने के दौरान हादसा – Bhagalpur News


भागलपुर के अकबरनगर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसा हुआ। इसमें 72 साल के किसान रामदुलार मंडल की मौत हो गई। शुक्रवार रात करीब 2:30 बजे की घटना है। रामदुलार मंडल भागलपुर से मार्केटिंग कर घर लौट रहे थे। अकबरनगर चौक के पास NH-80 पार करते समय एक तेज रफ्तार

.

हादसे में उन्हें सिर पर चोट आई और खून बह गया। स्थानीय लोगों के अनुसार टक्कर से वृद्ध मौके पर ही अचेत हो गए। टोटो चालक उन्हें मायागंज अस्पताल ले गया और वहां से फरार हो गया। परिजन भी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। लेकिन तड़के सुबह रामदुलार की मौत हो गई।

मृतक के बेटे अमरजीत मंडल को फोन पर हादसे की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि टोटो चालक की पहचान नहीं हो सकी। मायागंज अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि सिर में चोट और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी जान नहीं बच सकी।

तेज रफ्तार के कारण हादसा

स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे वाली जगह पर एक टेंपो स्टैंड है। यहां ऑटो-टोटो चालकों से अवैध वसूली होती है। इसलिए कई वाहन चालक तेज रफ्तार में भागने की कोशिश करते हैं, जिससे ऐसे हादसे होते हैं।

बरारी थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अकबरनगर थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। टोटो चालक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। ग्रामीण साधु मंडल ने कहा कि रामदुलार मंडल एक मेहनती किसान थे और पूरे परिवार की जिम्मेदारी उनके कंधों पर थी। उनके निधन से गांव और परिवार में शोक की लहर है।

कबरनगर थानाध्यक्ष रोहित रितेश ने बताया कि इस घटना को लेकर सीसीटीवी फुटेज खंगाल जा रहा है। टोटो चालक ने बुजुर्ग को टक्कर मारी है, उस टोटो चालक को भी ढूंढा जा रहा है। जल्द दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments