Friday, May 1, 2026
Homeराज्यबिहारगोपालगंज में फंदे से लटका मिला लड़के का शव: बारात में...

गोपालगंज में फंदे से लटका मिला लड़के का शव: बारात में शामिल होने के लिए घर से निकला था – Gopalganj News




गोपालगंज में एक 20 साल के युवक का शव फंदे से लटका मिला है। मृतक की पहचान शंकरपुर निवासी रंजीत सिंह के बेटे रोहन सिंह (20) के रूप में हुई है। घटना बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में गुरुवार रात को हुई है। वह गुरुवार को एक बारात में शामिल होने घर से निकला था। जानकारी के अनुसार, रोहन सिंह बीते शाम एक परिचित की बारात में शामिल होने के लिए घर से निकला था। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा, तो परिजनों को चिंता हुई। परिवार के सदस्यों ने अपने स्तर पर उसकी खोजबीन शुरू की और बारात स्थल पर भी संपर्क किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। मंदिर के पास शव फंदे से लटका देखा सुबह होते ही ग्रामीणों ने घर से कुछ ही दूरी पर स्थित एक स्थानीय मंदिर के पास रोहन का शव फंदे से लटका देखा। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने शव की शिनाख्त की, जिसके बाद गांव में मातम छा गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय बैकुंठपुर पुलिस को दी। आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चल पाया सूचना मिलते ही पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया। बैकुंठपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, हालांकि आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। मृतक के पिता रंजीत सिंह ने बताया कि, ‘मेरे भाई के घर पर ही मेरा बेटा रहता था। वहीं खाना पीना उसका होता था अब वही जानते हैं कि क्या हुआ है। मैं घर पर नहीं रहता था। मेरे बेटे का किसी से कोई विवाद भी नहीं था।’ मृतक के चाचा मनु सिंह ने कहा, हम लोगों को पता नहीं कि कैसे फांसी लगाया है, कल शाम को बरात जाने के लिए बोल कर निकला था। लेकिन वह घर नहीं पहुंचा और ना ही वो बारात में ही गया था। सुबह हम लोगों को पता चला कि उसका लाश मंदिर के पास फांसी से टंगा हुआ है। पुलिस परिजनों और बारात में साथ गए अन्य युवकों से भी पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना से पहले युवक किसी तनाव में था या उसका किसी से कोई विवाद हुआ था। फिलहाल, पुलिस मामले की हर पहलू से गहनता से जांच कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments