Saturday, May 2, 2026
Homeफूडदादाजी के सीक्रेट मसाले का ऐसा जादू कि एक प्लेट ही भारी,...

दादाजी के सीक्रेट मसाले का ऐसा जादू कि एक प्लेट ही भारी, जयपुर के जोहरी बाजार में 50 साल से छाया भीगा कुलचा


X

सीक्रेट मसाले का जादू, एक प्लेट ही भारी, जयपुर में 50 साल से छाया भीगा कुलचा

 

arw img

Jaipur Famous Dish Bheega Kulcha: जयपुर की चारदीवारी में स्वाद की गलियां वैसे तो हर कदम पर कुछ नया चखने को देती हैं, लेकिन जोहरी बाजार में मिलने वाला भीगा कुलचा इन दिनों लोगों के बीच खास चर्चा में है. पिछले करीब 50 सालों से नंदलाल जी का यह ठेला अपने अलग अंदाज के छोले-कुलचे के लिए जाना जाता है, जहां स्वाद सिर्फ खाने में नहीं, बल्कि परंपरा में भी मिलता है. इस खास डिश की शुरुआत विभाजन के दौर में मुल्तान से आए परिवार ने की थी. दादाजी के बनाए मसालों और रेसिपी को आज भी उसी अंदाज में जिंदा रखा गया है. भीगे कुल्चे को खास मसालों, गाढ़े छोले और अलग-अलग चटनियों के साथ कोयले की आंच पर तैयार किया जाता है, जिससे इसका स्वाद और भी गहरा हो जाता है.

यहां का कुलचा साइज में इतना बड़ा होता है कि कई लोग एक प्लेट खत्म नहीं कर पाते. यही वजह है कि सुबह से लेकर रात तक इस ठेले पर लोगों की भीड़ लगी रहती है. स्थानीय लोग ही नहीं, बल्कि बाहर से आने वाले पर्यटक भी इस स्वाद को चखे बिना नहीं जाते. 140 रुपए की एक प्लेट में मिलने वाला यह भीगा कुलचा अब जयपुर के स्ट्रीट फूड की पहचान बन चुका है. खुशबू ऐसी कि राह चलते लोग खुद-ब-खुद खिंचे चले आते हैं, और एक बार स्वाद लेने के बाद यह जायका लंबे समय तक याद रहता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments