Monday, June 15, 2026
Homeफूड'ताने देते थे लोग', देहरादून का ये इंजीनियर शाम ढलते ही क्यों...

‘ताने देते थे लोग’, देहरादून का ये इंजीनियर शाम ढलते ही क्यों बनाने लगता है पिज्जा?


Last Updated:

Dehradun Best Pizza : पेशे से इंजीनियर जसविंदर प्रोफेशनल शेफ नहीं हैं, लेकिन उनका यह हुनर बड़े उस्ताद की तरह है. दिनभर अपनी टेक्निकल नौकरी के बाद वह शाम ढलते ही लजीज पिज्जा बनाने में जुट जाते हैं. लोकल 18 से जसविंदर बताते हैं कि उनके इस सफर की शुरुआत बचपन के शौक से हुई थी. अगर आप पिज्जा लवर हैं तो उनके यहां एक नहीं बल्कि 15 तरह के पिज्जा परोसे जाते है. शुरुआत में जब जसविंदर ने अपनी कार्ट लगाई तो कई लोगों ने उन पर सवाल उठाए.

देहरादून. उत्तराखंड के देहरादून में तकनीक के जानकारों की कमी नहीं है, लेकिन शहर का एक कंप्यूटर साइंस इंजीनियर इन दिनों अपनी कोडिंग से ज्यादा अपने स्वाद के लिए जाना जा रहा है. हम बात कर रहे हैं जसविंदर सिंह की, जिन्होंने कंप्यूटर की दुनिया से निकलकर स्वाद की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. पेशे से इंजीनियर जसविंदर कोई प्रोफेशनल शेफ नहीं हैं, लेकिन उनका यह हुनर किसी बड़े उस्ताद से कम नहीं है. दिनभर अपनी टेक्निकल नौकरी को वक्त देने के बाद वह शाम ढलते ही शहरवासियों के लिए लजीज पिज्जा तैयार करने में जुट जाते हैं. अगर आप पिज्जा लवर हैं तो उनके यहां एक नहीं बल्कि 15 तरह के पिज्जा परोसे जाते है. इनमें मशरूम पिज्जा, पनीर पिज्जा, कॉर्न पिज्जा, चीज पिज्जा समेत कई तरह की पिज्जा और कुल्हड़ पिज्जा जैसी वैरायटी शामिल हैं.

बचपन का पैशन, कैसे मिला नया रास्ता

लोकल 18 से जसविंदर बताते हैं कि उनके इस सफर की शुरुआत बचपन के शौक से हुई थी. उन्हें शुरुआत से ही रसोई में नई-नई डिशेज के साथ एक्सपेरिमेंट करना और खाना बनाना बेहद पसंद था. वह अक्सर अपने परिवार के लिए कुछ न कुछ नया और टेस्टी बनाते रहते थे. उनके हाथों के इसी जायके को पहचानकर उनके परिवार ने उन्हें एक प्रोफेशनल कदम उठाने की सलाह दी. फैमिली के इसी सपोर्ट और एडवाइस के बाद जसविंदर ने अपनी खुद की पिज्जा कार्ट की शुरुआत की, जिसे आज लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

खूब उठे सवाल

जसविंदर बताते हैं कि पढ़ लिखकर इंजीनियर बनकर सड़क पर फूड कार्ट लगाना इतना आसान नहीं था. उन्होंने कहा कि शुरुआत में जब जसविंदर ने अपनी कार्ट लगाई तो कई लोगों ने उन पर सवाल उठाए और कहा कि ‘इंजीनियर होकर यह छोटा काम क्यों कर रहे हो’ लेकिन जसविंदर ने कभी इन बातों को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया. उनका मानना है कि ‘शौक बड़ी चीज होती है’ और अपने पैशन को जीने में कोई शर्म नहीं है. आज वह गर्व से दिन में अपनी नौकरी करते हैं और शाम को अपने शौक को पूरा करते हुए लोगों का दिल जीत रहे हैं.

सबसे ज्यादा किसका क्रेज

अगर आप पिज्जा खाने के शौकीन हैं तो जसविंदर की इस कार्ट पर आपको स्वादों की एक लंबी लिस्ट मिल जाएगी. यहां 100% वेज पिज्जा परोसा जाता है जिसमें फ्रेश सब्जियां, स्वीट कॉर्न और भरपूर चीज का इस्तेमाल होता है. उनके पास मशरूम पिज्जा, पनीर पिज्जा, कॉर्न पिज्जा और एक्स्ट्रा चीज पिज्जा समेत कुल 15 तरह की वैरायटियां मौजूद हैं. इन सबमें जो वैरायटी सबसे ज्यादा पॉपुलर है और जिसके लिए दूर-दूर से लोग आते हैं, वह है उनका स्पेशल ‘कुल्हड़ पिज्जा’.

बजट फ्रेंडली जगह 

शाम के वक्त इस कार्ट पर दोस्तों और परिवारों की अच्छी-खासी भीड़ जुटने लगती है. सबसे अच्छी बात यह है कि इस बेहतरीन स्वाद को चखने के लिए आपको अपनी जेब ज्यादा ढीली नहीं करनी पड़ेगी, क्योंकि यहां पिज्जा की शुरुआती कीमत मात्र 49 रुपये है. अगर आप भी इस स्वादिष्ट और बजट-फ्रेंडली पिज्जा का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो आपको देहरादून के मशहूर घंटाघर से चकराता रोड की तरफ आना होगा. यहां आपको ‘अमन कुल्हड़ पिज्जा’ के नाम से यह फूड कार्ट आसानी से मिल जाएगी.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments