Sunday, May 3, 2026
Homeराज्यबिहारनवादा में कार से 45 लीटर स्पिरिट बरामद: तहखाना बनाकर हो...

नवादा में कार से 45 लीटर स्पिरिट बरामद: तहखाना बनाकर हो रही थी तस्करी, 5 लोग गिरफ्तार – Nawada News




नवादा में पुलिस ने शराब तस्करी के एक अनोखे तरीके का खुलासा किया है। रजौली जांच चौकी पर वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से 45 लीटर स्पिरिट बरामद की गई। इस मामले में कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए कार में एक गुप्त तहखाना बनाया था। यह तहखाना इतनी सफाई से तैयार किया गया था कि पहली नजर में इसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं लगा। गहन तलाशी के बाद ही कार के निचले हिस्से में बने इस गुप्त कंपार्टमेंट का पता चला, जिसमें कच्चा स्पिरिट छिपाकर रखा गया था। वाहन जांच के दौरान स्विफ्ट डिजायर कार से 45 लीटर स्पिरिट जब्त किया गया उत्पाद अधीक्षक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह कार्रवाई रजौली जांच चौकी पर निरीक्षक मद्य निषेध सह प्रभारी पदाधिकारी अमृत कुमार गुप्ता के नेतृत्व में की गई। वाहन जांच के दौरान स्विफ्ट डिजायर कार से 45 लीटर स्पिरिट जब्त किया गया। इसके अतिरिक्त, एक अन्य कार से चार व्यक्तियों के पास से 1.860 लीटर विदेशी शराब की चार बोतलें भी बरामद की गईं। पुलिस ने बताया कि यह जहरीला स्पिरिट अवैध और नकली शराब बनाने के लिए लाया जा रहा था, जिससे कोई बड़ी अप्रिय घटना हो सकती थी। पुलिस अब गिरफ्तार किए गए शराब तस्करों के नेटवर्क और उनके संभावित कनेक्शन की आगे की जांच कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments