Monday, May 4, 2026
Homeविदेशअमेरिका होर्मुज में फंसे जहाजों को सुरक्षित निकालेगा: आज से प्रोजेक्ट...

अमेरिका होर्मुज में फंसे जहाजों को सुरक्षित निकालेगा: आज से प्रोजेक्ट फ्रीडम शुरू, ट्रम्प की चेतावनी- ईरान ने दखल दिया तो अंजाम बुरा होगा


तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी50 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने होर्मुज से जहाजों को सुरक्षित निकालने के लिए एक समुद्री अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। इस मिशन का नाम ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ रखा गया है।

ट्रम्प ने रविवार को सोशल मीडिया पर बताया कि कई देशों ने अमेरिका से मदद मांगी है। उनके जहाज यहां फंस गए हैं। ट्रम्प ने इन जहाजों और उनके कर्मचारियों को निर्दोष बताया और कहा कि वे हालात के कारण मुश्किल में फंस गए हैं।

उन्होंने कहा कि अमेरिका इन जहाजों को सुरक्षित रास्ता दिखाएगा ताकि वे बिना किसी खतरे के अपना काम जारी रख सकें। यह ऑपरेशन सोमवार सुबह से शुरू होगा। ट्रम्प ने चेतावनी दी कि अगर इस ऑपरेशन में ईरान ने कोई रुकावट पैदा की तो अमेरिका सख्त जवाब देगा।

पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स…

1. ईरान की चेतावनी: IRGC के पूर्व कमांडर मोहसिन रजाई ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि होर्मुज को अमेरिकी सेना की कब्रगाह बना दिया जाएगा।

2. जंग रोकने का नया प्रस्ताव: अमेरिका को पाकिस्तान की मध्यस्थता में ईरान की ओर से 14-पॉइंट का प्रस्ताव मिला है। ट्रम्प ने कहा कि वे इस नए प्रस्ताव का रीव्यू भी कर रहे है।

3. कार्गो शिप पर बोट्स से हमला: होर्मुज स्ट्रेट में एक बड़े कार्गो जहाज पर छोटे-छोटे नावों से हमला किया गया है। किसी के घायल होने की खबर नहीं मिली है।

4. अब तक 49 जहाजों ने रास्ता बदला: अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड ने बताया है कि ईरान के बंदरगाहों पर चल रही घेराबंदी के दौरान अब तक 49 व्यापारिक जहाजों का रास्ता बदल दिया गया है।

5. अमेरिका में पेट्रोल महंगा: अमेरिका में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 4.45 डॉलर (370 रुपए) प्रति गैलन (3.78 लीटर) हो गई है। 28 फरवरी के बाद से पेट्रोल की कीमत 1.47 डॉलर (122 रुपए) बढ़ चुकी है।

ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

50 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

होर्मुज में 2000 जहाज फंसे, पहली बार एकसाथ इतने जहाज अटके

इंटरनेशनल मैरिटाइम ऑर्गनाइजेशन (IMO) के मुताबिक होर्मुज में हालात काफी गंभीर हैं। यहां पर करीब 2,000 जहाज फंसे हुए हैं और इन पर काम करने वाले लगभग 20,000 नाविक (सीफेयरर्स) वहीं अटके हुए हैं।

इन जहाजों में सिर्फ तेल के टैंकर ही नहीं, बल्कि गैस टैंकर, माल ढोने वाले बड़े जहाज और यहां तक कि टूरिस्ट क्रूज जहाज भी शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, युद्ध शुरू होने के बाद अब तक इस इलाके में कम से कम 19 हमले जहाजों पर हो चुके हैं। इन हमलों में 10 लोगों की मौत हुई है और 8 लोग घायल हुए हैं।

सबसे बड़ी चिंता यह है कि जो जहाज फंसे हुए हैं, उनमें खाने-पीने का सामान, ईंधन और पानी तेजी से खत्म हो रहा है। IMO के अधिकारी डेमियन शेवेलियर ने कहा कि आधुनिक समय में इतने बड़े पैमाने पर नाविकों का एक साथ फंस जाना पहले कभी नहीं हुआ।

04:17 AM4 मई 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिका ने जब्त ईरानी जहाज पाकिस्तान को सौंपा

अमेरिकी सेना ने जब्त किए गए ईरानी जहाज टूस्का को अब पाकिस्तान को सौंप दिया है। अब इस जहाज को उसके क्रू मेंबर के साथ वापस ईरान भेजा जाएगा। यह जानकारी अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के प्रवक्ता ने दी।

अमेरिका ने 21 अप्रैल को इस जहाज को पकड़ लिया था। यह चीन से लौट रहा था। तब अमेरिकी अधिकारियों ने दावा किया था कि इस पर हथियार बनाने से जुड़े सामान लाए जा रहे थे।

ईरान ने इस कार्रवाई की कड़ी आलोचना की थी और इसे समुद्री डकैती बताया था।

जहाज पर कब्जे से जुड़ा VIDEO

03:54 AM4 मई 2026

  • कॉपी लिंक

दूसरा ईरानी सुपरटैंकर भी अमेरिकी निगरानी से बचा, इंडोनेशिया जा रहा

ईरान का एक और सुपरटैंकर अमेरिकी नौसेना की नजरों से बचकर इंडोनेशिया के लोम्बोक में पहुंच गई है।

तेल जहाजों पर नजर रखने वाली कंपनी टैंकरट्रैकर्स डॉट कॉम ने बताया कि डेर्या नाम का यह बड़ा तेल टैंकर अप्रैल के बीच में भारत को करीब 18.8 लाख बैरल तेल पहुंचाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन तब सफल नहीं पाया था। बाद में यह जहाज दक्षिण दिशा की ओर मुड़ गया था।

इसके बाद यह जहाज दक्षिण की ओर बढ़ता दिखा, उसी समय जब आसपास मौजूद उसके जैसे दूसरे जहाजों को अमेरिकी नौसेना वापस ईरान भेज रही थी। कंपनी के मुताबिक अब यह जहाज इंडोनेशिया के रियाउ की ओर जा रहा है।

इससे एक दिन पहले ह्यूज नाम का एक और ईरानी सुपरटैंकर, जिसमें करीब 19 लाख बैरल तेल भरा है, वह भी अमेरिकी नौसेना से बचकर इसी लोम्बोक में पहुंचा था और रियाउ की तरफ बढ़ रहा था।

रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल महीने में ईरान से करीब 25 तेल टैंकर निकले थे। इनमें से 7 को अमेरिकी नौसेना ने वापस ईरान लौटा दिया, जबकि 2 को जब्त कर लिया गया। बाकी जहाज या तो अपनी मंजिल तक पहुंच गए हैं या फिर अपने तय जगह पर पहुंचने वाले हैं।

03:39 AM4 मई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान में आज 3 लोगों को फांसी, मोसाद से जुड़े होने का आरोप

ईरान में सोमवार सुबह मशहद में अशांति और कथित तौर पर मोसाद से जुड़े साजिश के आरोप में तीन लोगों को फांसी दे दी गई। तेहरान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक इन पर जनवरी 2026 में तख्तापटल की साजिश का आरोप है।

मानवाधिकार संगठनों का कहना है कि 28 फरवरी से अमेरिका और इजराइल के हमलों के बाद से ईरान में कम से कम 25 राजनीतिक कैदियों को फांसी दी जा चुकी है।

03:24 AM4 मई 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी सेना होर्मुज में हर जहाज को सुरक्षा नहीं देगी

अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक होर्मुज में शुरू किए गए नए अभियान में हर जहाज के साथ सीधे अमेरिकी नौसेना की एस्कॉर्ट नहीं होगी। रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी युद्धपोत आसपास मौजूद रहेंगे और अगर ईरान की सेना किसी जहाज को निशाना बनाती है तो तुरंत जवाब देने के लिए तैयार रहेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि अमेरिका व्यापारिक जहाजों को सुरक्षित रास्तों की जानकारी भी देगा। इसमें उन समुद्री मार्गों की पहचान शामिल होगी जिन्हें बारूदी सुरंगों से मुक्त माना जा रहा है, ताकि जहाज कम जोखिम वाले रास्तों से गुजर सकें।

इस रणनीति से साफ है कि अमेरिका लगातार सुरक्षा देने के बजाय डर पैदा करने की नीति पर काम कर रहा है। यानी जरूरत पड़ने पर कार्रवाई के लिए मौजूद रहना, लेकिन हर समय जहाजों के साथ चलने की जिम्मेदारी न लेना।

03:10 AM4 मई 2026

  • कॉपी लिंक

अब होर्मुज खुलवाने पर अब ट्रम्प का फोकस

अमेरिका की तरफ से शुरू किए गए प्रोजेक्ट फ्रीडम मिशन को अब युद्ध की रणनीति में बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। अल जजीरा के मुताबिक पिछले 60 दिनों में अमेरिका के मकसद काफी बदल गए हैं और अब फोकस सीधे तौर पर हॉर्मुज पर आ गया है।

शुरुआत में अमेरिका का मकसद ईरान में सत्ता परिवर्तन और उसके परमाणु व बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को खत्म करना था। लेकिन अब हॉर्मुज को खोलने और वहां से जहाजों की आवाजाही बहाल करने पर ध्यान दिया जा रहा है।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह अमेरिका के लिए ज्यादा हासिल करने लायक लक्ष्य है और इससे संघर्ष से बाहर निकलने का रास्ता भी आसान हो सकता है। अगर इस मिशन का ईरान विरोध करता है, तो हालात तेजी से बिगड़ सकते हैं।

अगर टकराव होता है, तो अमेरिकी नौसेना को सिर्फ जहाजों को एस्कॉर्ट नहीं करना पड़ेगा बल्कि उनकी रक्षा भी करनी होगी। इससे जोखिम काफी बढ़ जाएगा और बीमा कंपनियों के लिए भी यह नया खतरा पैदा करेगा, क्योंकि समुद्री व्यापार की लागत और अनिश्चितता दोनों बढ़ सकती हैं।

02:36 AM4 मई 2026

  • कॉपी लिंक

जर्मनी को टॉमहॉक मिसाइलें नहीं दे रहा अमेरिका

जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने साफ किया है कि फिलहाल अमेरिका जर्मनी में टॉमहॉक क्रूज मिसाइल नहीं देगा। मर्ज ने कहा कि ट्रम्प के साथ हुए हालिया विवाद से इसका कोई संबंध नहीं है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि अमेरिका के पास इस समय खुद के लिए ही पर्याप्त मिसाइलें नहीं हैं।

साल 2024 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने जर्मनी को टॉमहॉक मिसाइलें देने का वादा किया था। इसका मकसद था कि जब तक यूरोप अपने खुद के रक्षा सिस्टम विकसित नहीं कर लेता, तब तक जर्मनी की सुरक्षा क्षमता मजबूत की जा सके।

मर्ज ने कहा कि वह ट्रम्प के साथ काम करना जारी रखना चाहते हैं। NATO के तहत अमेरिका की परमाणु सुरक्षा व्यवस्था पर भी मर्ज ने भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि इसमें किसी तरह का कोई समझौता या कमी नहीं होगी और NATO में अमेरिका अब भी सबसे अहम साझेदार है।

02:10 AM4 मई 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी वित्त मंत्री बोले- ईरान सैनिकों को भी पैसे नहीं दे पा रहा

अमेरिका के वित्त स्कॉट बेसेंट ने कहा कि अमेरिका अब ईरान पर आर्थिक और वित्तीय दबाव तेजी से बढ़ा रहा है, ताकि वहां की सरकार और ऑयल इंडस्ट्री को कमजोर किया जा सके। उन्होंने बताया कि पिछले कई महीनों से लगाए गए प्रतिबंधों और वित्तीय पाबंदियों की वजह से ईरान की अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर पड़ा है।

एक इंटरव्यू में बेसेंट ने कहा कि अमेरिका पिछले एक साल से लगातार दबाव बना रहा था और अब अंतिम चरण में तेजी लाई जा रही है। उनके मुताबिक हालात इतने खराब हैं कि ईरान अपने सैनिकों को भुगतान करने में भी मुश्किल महसूस कर रहा है। उन्होंने इसे आर्थिक नाकेबंदी जैसा बताया।

02:01 AM4 मई 2026

  • कॉपी लिंक

UAE के पास तेल टैंकर पर हमला

UAE के फुजैराह के उत्तर में करीब 155 किमी दूर एक तेल टैंकर पर प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ है। मिसाइल कहां से आई इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

रॉयटर्स के मुताबिक, जहाज पर मौजूद सभी क्रू सदस्य सुरक्षित बताए गए हैं। यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब पहले से ही खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ा हुआ है और समुद्री रास्तों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।

01:42 AM4 मई 2026

  • कॉपी लिंक

कुछ देर में शुरू होगा अमेरिका का नया समुद्री अभियान

ट्रम्प ने एक नया कदम उठाते हुए प्रोजेक्ट फ्रीडम नाम से पहल का ऐलान किया। यह कुछ देर में शुरू हो जाएगा। इसके तहत अमेरिका उन विदेशी जहाजों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद करेगा जो हॉर्मुज में फंसे हुए हैं। ट्रम्प ने कहा कि कई देशों ने मदद मांगी है और ये जहाज न्यूट्रल और बेगुनाह हैं जो इस संघर्ष में फंस गए हैं।

उन्होंने कहा कि कई जहाजों पर खाने-पीने और जरूरी सामान की कमी हो रही है। अगर इस मानवीय मिशन में कोई बाधा डालता है तो अमेरिका सख्ती से जवाब देगा।

दूसरी तरफ ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने भी सख्त बयान दिया। उसने कहा कि ट्रम्प को ‘या तो नामुमकिन ऑपरेशन या फिर खराब समझौते’ में से एक चुनना होगा। ईरान ने यह भी दावा किया कि चीन, रूस और यूरोप का रुख अब अमेरिका के खिलाफ बदल रहा है।

01:28 AM4 मई 2026

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प ने ईरान के तीसरे प्रस्ताव को भी ठुकराया

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार को जंग रोकने से जुड़े ईरान के 14 पॉइंट वाले नए प्रस्ताव को खारिज कर दिया। ट्रम्प ने कहा कि यह प्रस्ताव कबूल करने लायक नहीं है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस प्रस्ताव में 30 दिनों के भीतर लड़ाई रोकने और हॉर्मुज को खोलने की बात कही गई थी। इसके बाद ही अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु कार्यक्रम को लेकर बातचीत शुरू करने का सुझाव था। इस प्रस्ताव में यह भी कहा गया कि ईरान 15 साल तक यूरेनियम संवर्धन रोक सकता है और उसके बाद सीमित स्तर पर इसे जारी रखेगा।

ईरान ने यह प्रस्ताव गुरुवार को दिया था। यह अप्रैल में लागू हुए युद्धविराम के बाद दोनों देशों के बीच जारी बातचीत का हिस्सा है।

ट्रम्प इससे पहले भी कम से कम 2 प्रस्ताव ठुकरा चुके हैं।

01:14 AM4 मई 2026

  • कॉपी लिंक

अप्रैल में कुवैत का तेल निर्यात शून्य, 35 साल बाद ऐसा

टैंकरट्रैकर्स के मुताबिक, अप्रैल 2026 में कुवैत ने कच्चे तेल का निर्यात नहीं किया। 1991 के खाड़ी युद्ध के बाद पहली बार ऐसा हुआ। कुवैत तेल उत्पादन कर रहा है, लेकिन कच्चा तेल बाहर नहीं भेजा गया।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments