Monday, May 4, 2026
Homeराज्यराजस्तानमानटाउन पुलिस ने चैन स्नैचिंग का किया खुलासा: दो मुख्य आरोपियों...

मानटाउन पुलिस ने चैन स्नैचिंग का किया खुलासा: दो मुख्य आरोपियों सहित चार आरोपी गिरफ्तार – Sawai Madhopur News




सवाई माधोपुर की मानटाउन पुलिस ने बजरिया क्षेत्र में हुई चैन स्नैचिंग की वारदात का खुलासा किया है। पुलिस दो मुख्य आरोपियों सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मॉर्निंग वॉक के दौरान तोड़ी थी सोने की ढाई तोले की चैन मानटाउन थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि 22 अप्रैल की सुबह कलेक्ट्रेट निवास चौराहे के पास मॉर्निंग वॉक कर रही 60 वर्षीय महिला कृष्णा देवी के गले से बाइक सवार बदमाशों ने करीब ढाई तोला सोने की चैन तोड़ ली और फरार हो गए थे। मामले में मानटाउन थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने विशेष टीमों का गठन किया।
पुलिस टीमों ने करीब 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी (टीवीएस एनटॉर्क) की पहचान की। जांच के दौरान वाहन मालिक सरिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपने साथियों अभिषेक वर्मा उर्फ नरेन्द्र और गुलशन शर्मा के साथ मिलकर वारदात की साजिश रचने की बात कबूली। पुलिस ने आरोपियों का एक किलोमीटर तक किया पीछा
पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर सूचना के आधार पर दिल्ली और हरियाणा में लगातार 5 दिन तक करीब 1000 किलोमीटर पीछा कर दोनों मुख्य आरोपियों को रोहिणी, दिल्ली से गिरफ्तार किया। वहीं छीनी गई चैन खरीदने वाले आरोपी विकास वर्मा उर्फ पम्मी को भी रेवाड़ी (हरियाणा) से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने वारदात से पहले क्षेत्र में रैकी की थी और सुनसान जगह पर वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और अन्य वारदातों के खुलासे की भी संभावना जताई जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments