Monday, May 4, 2026
Homeदेशअसम, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का परिणाम आज,...

असम, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का परिणाम आज, जानिए इलेक्श रि


होमताजा खबरदेश

LIVE:असम, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का परिणाम आज

Last Updated:

Election Results 2026 LIVE: 4 मई 2026 यानी आज विधानसभा चुनाव के नतीजों का दिन है. आज यानी 4 मई को पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरु में विधानसभा चुनावों के नतीजे एक साथ घोषित हो रहे हैं. सुबह 8 बजे …और पढ़ें

Zoom

तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, असम और पश्चिम बंगाल चुनाव रिजल्ट की ताजा अपडेट यहां देखिये.

Assembly Election Result Live | Vidhan Sabha Chunav Parinaam 2026 LIVE : देश को जिसका इंतजार था, वो घड़ी आ गई. पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में किसकी सरकार बनेगी, आज यानी 4 मई को उसका फैसला होना है. पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं. पश्चिम बंगाल से लेकर केरल तक आज यानी सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी. काउंटिंग जैसे ही शुरू होगी, शुरुआती रुझान सामने आने लगेंगे. ये रुझान ही नतीजों की धुंधली तस्वीर पेश कर देंगे. पश्चिम बंगाल हो या केरल… हर जगह फाइट बहुत टाइट है. इसकी झलक एग्जिट पोल के नतीजों ने दिखा दी है. पश्चिम बंगाल में टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी, असम में बीजेपी के हिमंत बिस्वा सरमा, तमिलनाडु में एमके स्टालिन, केरल में लेफ्ट के पिनराई विजयन और पुडुचेरी में एन रंगास्वामी का सियासी भविष्य दांव पर है. फिलहाल, मतगणना की तैयारी पूरी हो चुकी है और चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है.

पश्चिम बंगाल से केरल तक टाइट फाइट
बहरहाल, आज यानी 4 मई 2026 को नतीजे तो पांच राज्यों के आ रहे हैं. इनमें हैं पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी. मगर सबसे अधिक नजर देश और दुनिया की बंगाल पर है. बंगाल में एग्जिट पोल भाजपा के पक्ष में रहे हैं. अब ऐसे में दिखने वाली बात है कि ये एग्जिट पोल रिजल्ट की भविष्यवाणी सही साबित होती है या नहीं. फिलहाल, पश्चिम बंगाल में इस बार कुछ भी हो सकता है. एग्जिट पोल ने भाजपा की सरकार की भविष्यवाणी की है. इसका मतलब है कि एग्जिट पोल सही साबित होते हैं तो ममता बनर्जी को झटका लग सकता है. केरल में पिछले दस साल से एलडीएफ की सरकार है. एग्जिट पोल की मानें तो कांग्रेस नीत यूडीएफ इस बार सत्ता में आ सकता है. वहीं असम की बात करें तो यहां फिर से भाजपा का ही भगवा झंडा लहरा सकता है. यहां भी मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है.

किस राज्य में कितनी सीटों पर नतीजे आ रहे हैं.

  • पश्चिम बंगाल: 293 सीटें (कुल सीट 294, मगर एक सीट पर नतीजे अभी नहीं आएंगे.)
  • तमिलनाडु: 234 सीटें
  • असम: 126 सीटें
  • केरल: 140 सीटें
  • पुडुचेरी: 30 सीटें

असम चुनाव रिजल्ट LIVE: असम में 126 विधानसभा सीटों के नतीजे आज आ रहे हैं. असम में 722 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला हो रहा है. असम विधानसभा चुनाव परिणाम के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है. सभी 35 जिलों के 40 मतगणना केंद्रों पर काउंटिंग हो रही है. उम्मीदवारों में 59 महिलाएं हैं. नगांव जिले में मतगणना तीन अलग-अलग केंद्रों पर होगी, जबकि कोकराझार, तिनसुकिया और जोरहाट में दो-दो केंद्रों पर मतगणना होगी.

बंगाल चुनाव रिजल्ट लाइव: पश्चिम बंगाल में एक महीने तक विधानसभा चुनाव के लिए धुआंधार प्रचार के बाद अब सबकी नजरें सोमवार को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं. राजनीति में दिलचस्पी रखने वाले हर व्यक्ति के जेहन में फिलहाल एक ही सवाल है कि क्या तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सत्ता बरकरार रख पाएगी या फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ऐतिहासिक जीत हासिल करके पहली बार राज्य में अपनी सरकार बनाएगी. बंगाल में 77 केंद्रों पर मतगणना हो रही है. कड़े सुरक्षा इंतजामों और गरमाए राजनीतिक माहौल के बीच 294 सदस्यों वाली विधानसभा की 293 सीट के परिणाम घोषित किए जा रहे हैं.

कहां चुनाव रद्द? भारत निर्वाचन आयोग ने दक्षिण 24 परगना जिले के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी का हवाला देते हुए चुनाव रद्द कर दिया. इस सीट पर 21 मई को दोबारा मतदान होगा जबकि मतगणना 24 मई को होगी. राज्य में दो चरण में हुआ चुनाव 29 अप्रैल को संपन्न हुआ. निर्वाचन आयोग के अनुसार, स्वतंत्रता के बाद बंगाल में इस बार सबसे अधिक 92.47 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया.

Assam Assembly Election Result LIVE: असम विधानसभा चुनाव परिणाम आज

Assam Chunav Result LIVE: असम विधानसभा चुनाव रिजल्ट पर आज सबकी नजरें हैं. क्या हिमंत बिस्वा सरमा फिर से असम की गद्दी पर बैठेंगे या कांग्रेस कोई कमाल करेगी? आज नतीजों से इसका फैसला हो जाएगा. सुबह आठ बजते ही असम चुनाव के शुरुआती रुझान मिलने शुरू हो जाएंगे. इससे यह तय होगा कि भाजपा के नेतृत्व वाले राजग को तीसरा कार्यकाल मिलेगा या हफ्तों से जारी खींचतान के बाद कांग्रेस सत्ता छीनने में सफल रहेगी. असम विधानसभा चुनाव में पहचान की राजनीति, कल्याणकारी योजनाओं का वितरण और क्षेत्रीय आकांक्षाएं हावी रहीं. असम में 126 विधानसभा सीटों के नतीजे आज आ रहे हैं. असम में 722 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला हो रहा है.

Chunav Result 2026 LIVE: चुनाव आयोग ECI की वेबसाइट पर देखें चुनावी नतीजे

ECI Chunav Result 2026 Live: ECI यानी चुनाव आयोग आज यानी 4 मई को पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित करेगा. अगर आप पांचों राज्यों के चुनावी नतीजे देखना चाहते हैं तो न्यूज18 के अलावा, आप लाइव काउंटिंग अपडेट eciresults.nic.in, eci.gov.in और results.eci.gov.in पर देख सकते हैं. कहां से कौन आगे-कौन पीछे, किस सीट पर कौन जीत रहा, कौन हार रहा, सबका हिसाब होगा. सुबह आठ बजते ही रुझान आने शुरू हो जाएंगे.

West Bengal Chunav Result: पश्चिम बंगाल में खिलेगा कमल या ममता मारेंगी चौका?

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव रिजल्ट LIVE: पश्चिम बंगाल में एक महीने तक विधानसभा चुनाव के लिए धुआंधार प्रचार के बाद अब सबकी नजरें आज हो रही मतगणना पर टिकी हैं. राजनीति में दिलचस्पी रखने वाले हर व्यक्ति के जेहन में फिलहाल एक ही सवाल है कि क्या ममता बनर्जी की टीएमसी यानी तृणमूल कांग्रेस सत्ता बरकरार रख पाएगी या फिर भाजपा यानी भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक जीत हासिल करके पहली बार राज्य में अपनी सरकार बनाएगी. बस अब से कुछ देर में इन सभी सवालों का जवाब मिल जाएगा. काउंटिंग को लेकर तैयारी हो चुकी है. 8 बजते ही लेटेस्ट ट्रेंड्स मिलने लगेंगे.

Bengal Chunav Result LIVE: बंगाल चुनाव रिजल्ट को लेकर ममता अलर्ट, रातभर से हैं जगी

Mamata Banerjee on Bengal Chunav Result LIVE: पश्चिम बंगाल चुनाव रिजल्ट को लेकर ममता बनर्जी अलर्ट मोड में हैं. उन्होंने काउंटिंग से पहले टीएमसी के वर्कर्स से सतर्क रहने की अपील की है. उन्होंने लिखा- सतर्क रहें. निगरानी रखें. रात में जागते रहें. शिकायतें दर्ज कराएं.’ ममता बनर्जी ने आगे कहा, ‘मुझे अलग-अलग जगहों से रिपोर्ट मिल रही हैं, जिनसे पता चलता है कि बिजली कटौती को एक सोची-समझी साज़िश के तहत अंजाम दिया जा रहा है. हुगली के श्रीरामपुर और नदिया के कृष्णानगर से लेकर बर्दवान के ऑसग्राम और कोलकाता के खुदीराम अनुशीलन केंद्र तक कई जगहों पर ऐसी घटनाएँ सामने आई हैं. इन जगहों पर रुक-रुककर बिजली काटी जा रही है, CCTV कैमरे बंद किए जा रहे हैं, और गाड़ियों को ‘स्ट्रॉन्ग रूम’ के अंदर-बाहर आने-जाने की इजाज़त दी जा रही है. मैं पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान करती हूं: जिस तरह मैं हर घटनाक्रम पर पैनी नज़र रखने के लिए पूरी रात जाग रही हूं, उसी तरह मैं आप सभी से भी आग्रह करता हूं कि आप भी जागते रहें और ‘स्ट्रॉन्ग रूम’ में लोगों के वोटों की पहरेदारी करें. अगर कोई भी व्यक्ति कहीं भी कोई संदिग्ध स्थिति पैदा करने की कोशिश करता है, तो उसे तुरंत घेर लें; बिना किसी देरी के औपचारिक शिकायत दर्ज कराएं; और CCTV फुटेज दिखाने की मांग करें। यह सब कुछ BJP के इशारे पर किया जा रहा है.

Vidhan Sabha Chunav Results 2026 LIVE: कब, कहां और कितने चरण में वोटिंग

पश्चिम बंगाल में दो चरणों में वोटिंग हुई.
पश्चिम बंगाल – 23 अप्रैल, 29 अप्रैल 2026
असम – 9 अप्रैल 2026
केरल – 9 अप्रैल 2026
तमिलनाडु – 23 अप्रैल 2026
पुडुचेरी – 29 अप्रैल 2026

Vidhan Sabha Chunav Results 2026 LIVE: किसके सिर सजेगा ताज? आज आ रहे 5 राज्यों के चुनावी नतीजे

Assembly Election Results 2026 LIVE Updates: पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव संपन्न बो गए. अब नतीजों की बारी है.. सबकी नजरें रिजल्ट पर है. क्या पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी चौका मारेंगी या फिर भाजपा का कमल खिलेगा? असम में हिमंत बिस्वा सरमा का क्या होगा? केरल में लेफ्ट का किला ढहेगा या कांग्रेस गठबंधन वापसी करेगा? तमिलनाडु में डीएमके वापसी होगी या एक्टर विजय किंगमेकर बनेंगे? इन सभी सवालों का जवाब बस कुछ देर में मिलने लगेगा. सुबह 8 बजते ही मतगणना शुरू हो जाएगी.

Assembly Election Result 2026 LIVE: किस राज्य में कितना मतदान हुआ?

विधानसभा चुनाव रिजल्ट लाइव: जानिए बंगाल से असम तक कहां कितनी वोटिंग?

पश्चिम बंगाल: 92.47 प्रतिशत
असम – 85.38 प्रतिशत
केरल- 78 प्रतिशत
तमिलनाडु- 85.1 प्रतिशत
पुडुचेरी- 89.08 प्रतिशत

Vidhan Sabha Chunav Parinaam LIVE: बंगाल से लेकर केरल तक…कहां देखें विधानसभा चुनाव के नतीजे ?

Chunav Results 2026 LIVE: अगर आप पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के नतीजों की जानकारी सबसे पहले और सटीक तौर पर लेना चाहते हैं तो आप न्यूज18हिंदी डॉट कॉम के साथ जुड़े रहें. आपको बंगाल से लेकर केरल तक की हर सीट के रुझान और नतीजे सबसे पहले और सटीक तरीके से न्यूज18हिंदी ही दिखाएगा. वैसे आप इलेक्शन कमीशन यानी चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं. चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट results.eci.gov.in है. चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए चुनाव के लिए वोटों की गिनती आज यानी 4 मई सोमवार सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी, और रुझान दिखाई देने लगेंगे. वोटों की गिनती के लिए हर जगह तैयारी पूरी है.

विधानसभा चुनाव रिजल्ट लाइव: आज 8 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती

Vidhan Sabha Chunav Results 2026 LIVE: आज पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती है. पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी के नतीजे आज 4 मई 2026 को आ रहे हैं. इलेक्शन कमीशन यानी चुनाव आयोग के मुताबिक, विधानसभा चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी. जैसे-जैसे गिनती आगे बढ़ेगी, सीटों के रुझान और नतीजे साफ होते जाएंगे. दोपहर से लेकर शाम तक सरकार और सीटों की तस्वीर साफ हो जाएगी. पश्चिम बंगाल से लेकर अन्य चार राज्यों में किसकी सरकार बनेगी यह आज तय हो जाएगा.

Election Results LIVE: तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, असम और पश्चिम बंगाल चुनाव रिजल्ट की ताजा अपडेट यहां देखिये

Assembly Election Results LIVE: न्यूज18 हिंदी के पाठकों को नमस्कार. विधानसभा चुनाव रिजल्ट के लाइव ब्लॉग में स्वागत है. आज 4 मई 2026 है. आज नतीजों का दिन है. आज पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आ रहे हैं. पांच राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों की किस्मत का आज फैसला हो रहा है. कहां-किसकी सरकार बनेगी, आज के नतीजों से साफ हो जाएगा. न्यूज18 हिंदी आपको हर सीट का हाल बताएगा. चुनाव आयोग के आधिकारिक नतीजों से लेकर हमारे अपने इनपुट से आपको रुबरू करवाएंगे. तो विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों को जानने के लिए बार-बार इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए और बने रहिए.





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments