Monday, May 4, 2026
Homeराज्यबिहारपिकअप ने ऑटो में मारी टक्कर, एक की मौत: हादसे में...

पिकअप ने ऑटो में मारी टक्कर, एक की मौत: हादसे में दो हुए घायल, ऑटो में फंसे घायलों को स्थानीय लोगों ने निकाला – Purnia News




अररिया में तेज रफ्तार पिकअप वैन ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो पर सवार बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य घायल हैं। हादसे के तुरंत बाद दोनों को GMCH पूर्णिया में एडमिट कराया गया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया, जबकि 2 अन्य की हालत गंभीर है। मृतक की पहचान परवाहा सिमराहा निवासी भुटाय ऋषिदेव (60) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि भुटाय ऋषिदेव अपने गांव के अन्य लोगों के साथ परवाहा हटिया से ऑटो में सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पिकअप ने सामने से ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ऑटो में फंसे लोगों को स्थानीय लोगों ने निकाला।
दो जगह से हुए रेफर घायलों के परिजनों और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सभी को इलाज के लिए रानीगंज अस्पताल पहुंचाया गया। जहां घायलों की गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें अररिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहां भी हालत में सुधार नहीं होने पर सभी को बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेजा गया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने भुटाय ऋषिदेव को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments