Tuesday, May 5, 2026
Homeटेक्नोलॉजीChatGPT वाली कंपनी ला रही दुनिया का पहला AI Phone, प्रोसेसर की...

ChatGPT वाली कंपनी ला रही दुनिया का पहला AI Phone, प्रोसेसर की डिटेल आई सामने


ChatGPT वाली कंपनी OpenAI दुनिया के पहले AI Phone को जल्द लॉन्च करने वाली है। इस फोन के प्रोसेसर की जानकारी सामने आई है। एप्पल एनालिस्ट मिंग-ची-कुओ ने ओपनएआई के अपकमिंग AI Phone के जल्द लॉन्च होने की संभावना जताई है। यह फोन MediaTek के TSMC N2P चिपसेट के साथ आ सकता है। इसमें कंपनी Dimensity सीरीज के 5G चिप का इस्तेमाल किया जा सकता है, जो 2nm प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी से लैस होगा।

जल्द शुरू होगा मास प्रोडक्शन

मिंग ची कुओ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर OpenAI के पहले AI Phone की डिटेल शेयर की है। कुओ का दावा है कि Open AI के पहले AI Phone का मास प्रोडक्शन जल्द शुरू हो सकता है। 2027 की पहली छमाही में ही कंपनी इसे प्रोडक्शन लाइन में उतारने वाली है। Open AI के पहले AI Phone से जुड़ी जानकारी पहले भी सामने आ चुकी है, जिसमें कहा गया था कि 2028 में इसका मास प्रोडक्शन शुरू हो सकता है।

कुओ ने इस बार दावा किया है कि इस एआई फोन में मीडियाटेक का चिपसेट यूज किया जाएगा। इससे पहले कुओ दावा कर चुके थे कि OpenAI के पहले AI Phone में क्वालकॉम का चिपसेट इस्तेमाल किया जाएगा। MediaTek के 2nm टेक्नोलॉजी वाले चिपसेट Dimensity 9600 का प्रोडक्शन साल की दूसरी छमाही में शुरू किया जाएगा। इसी प्रोसेसर का इस्तेमाल OpenAI के पहले AI Phone में हो सकता है। इसमें डुअल NPU आर्किटेक्चर मिलेगा, जो हेट्रोजीनस एआई प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी से लैस है।

फीचर्स आए सामने

यह फोन LPDR6 मेमोरी चिपसेट, UFS 5.0 स्टोरेज और प्रोटेक्टेड कर्नल बेस्ड वर्चुअल मशीन (pKVM) मिलेगा, जो डिवाइस की सिक्योरिटी को बेहतर बनाएगा। एनालिस्ट का कहना है कि OpenAI के पहले AI Phone का प्रोडक्शन 2027 से लेकर 2028 के बीच 30 मिलियन यूनिट्स का रह सकता है। हालांकि, कंपनी की तरफ से फिलहाल आधिकारिक तौर पर अपने AI फोन को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें – AnTuTu पर इस फोन ने गाड़े झंडे, बना दुनिया का सबसे ताकतवर Android डिवाइस





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments