Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यबिहारगोपालगंज में पोखरे में डूबा छात्र, SDRF तलाश में जुटी: 3...

गोपालगंज में पोखरे में डूबा छात्र, SDRF तलाश में जुटी: 3 दोस्तों के साथ नहाने गया था, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग – Gopalganj News




गोपालगंज के बरौली प्रखंड के सिकटिया गांव स्थित एक पोखरे में नहाने गया 12 वर्षीय छात्र लापता हो गया है। पांचवीं कक्षा का छात्र सोमवार को अपने दोस्तों के साथ पोखरे में नहाने गया था, जहां वह गहरे पानी में डूब गया। सूचना मिलने के बाद से एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है। लापता छात्र की पहचान परसौनी गांव निवासी प्रदीप महतो के बेटे सुमित कुमार के रूप में हुई है। घटना सोमवार की है जब सुमित अपने तीन दोस्तों के साथ गांव के पोखरे में नहाने गया था। दोस्तों ने शोर मचाकर परिजनों को सूचना दी नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसके दोस्तों ने शोर मचाकर परिजनों को सूचना दी, लेकिन तब तक सुमित पानी में समा चुका था। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। पिछले 24 घंटों से अधिक समय से गोताखोरों की मदद से छात्र की तलाश जारी है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पोखरे में पानी अधिक होने और नीचे गाद होने के कारण बचाव अभियान में चुनौतियां आ रही हैं। एसडीआरएफ की टीम जाल और महाजाल का उपयोग कर शव को खोजने का हरसंभव प्रयास कर रही है। बच्चों को तालाब या नदियों के पास न जाने दें सुमित अपने दो भाइयों में सबसे छोटा था। छात्र के डूबने की खबर मिलते ही परिजनों में गहरा दुख छा गया है। उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है और वह बार-बार बेहोश हो रही हैं। गांव में भी गम का माहौल है। स्थानीय प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को अकेले तालाब या नदियों के पास न जाने दें, खासकर गर्मी और मानसून के मौसम में डूबने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। फिलहाल, सभी की नजरें पोखरे पर टिकी हैं, जहाँ सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments