Wednesday, May 6, 2026
Homeफूडअनानास छीलने काटने का सही तरीका क्या है? फॉलो करें ये स्टेप्स,...

अनानास छीलने काटने का सही तरीका क्या है? फॉलो करें ये स्टेप्स, जानें फायदे


Last Updated:

How to peel and cut pineapple: गर्मियों में अनानास खूब मिलता है. खाने में ये बेहद स्वादिष्ट और पौष्टिक फल है, जो कई तरह के शरीर को फायदे भी पहुंचाता है. सबसे मुश्किल काम है अनानास को सही तरीके से काटना. इसका छिलका छीलने के बाद भी इसके गूदे में छोटे-छोटे काले आंख वाले भाग बचे रहते हैं, जो कई बार गले में खुजली करते हैं. आप यहां बताए गए आसान से तरीके से अनानास काट सकते हैं.

Zoom

अनानास काटने का सही तरीका.

How to peel and cut pineapple: फलों में अनानास तो काफी लोगों को खाना पसंद होता है, लेकिन जब बात आती है इसे काटने की तो सभी हाथ पीछे कर लेते हैं. कुछ लोग दुकानदार से कटवा लेते हैं, लेकिन जब आप साबुत अनानास ले आते हैं तो काटने का सही तरीका ही नहीं पता चलता. दरअसल, अनानास के छिलके में छोटे-छोटे कांटे जैसे होते हैं, जो सही से नहीं निकल पाते हैं. कई बार ये गले में जाकर खुजली सी करते हैं. अब अनानास खाने पर खुजली ना हो, इसके लिए इसे सही तरीके से छीलना और काटना आना चाहिए. चलिए आपको यहां अनानास काटने और छीलने का सही तरीका जानते हैं. इसके बारे में शेफ कुणाल कपूर ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. जानिए किस तरह से काटने का सही तरीका वे बता रहे हैं.

अनानास काटने का सही तरीका क्या है? (Ananas katne ka sahi tarika)
-सबसे पहले अनानास का ऊपर लगे पत्तों (क्राउन) को काटकर निकाल दें. अब चाकू से उसके बेस को काटकर निकाल दें. इसे काटने के लिए बड़ा चाकू रहेगा तो ये आराम से कट जाएगा.

-अब अनानास को सीधा खड़ा करें और बीच से आधे हिस्से में काट कर अलग कर दें. पहले एक तरफ से लंबाई में चाकू चलाकर अनानास को पतले आकार में काटते जाएं. फिर उसे दूसरी तरफ से काटें ताकि छोटे-छोटे टुकड़े में अनानास कट जाए. आप ये वीडियो देख कर समझ सकते हैं.

-टुकड़ों को निकालें और उस पर लगे हुए छिलके को चाकू से छील कर निकाल दें. इससे छिलके आसानी से निकल जाएंगे. अब आप चाहें तो और छोटे-छोटे टुकड़ों में इसे काट सकते हैं.

View this post on Instagram





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments