बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म AnTuTu ने अप्रैल 2026 के लेटेस्ट एंड्रॉइड स्मार्टफोन की रैंकिंग जारी की है। इसमें चीनी कंपनी के एक फोन ने OnePlus, Xiaomi, Realme, Oppo, Huawei जैसे ब्रांड्स के फ्लैगशिप फोन को काफी पीछे छोड़ दिया है। पिछले महीने की तरह ही iQOO के इस साल लॉन्च हुए फ्लैगशिप फोन ने परफॉर्मेंस के मामले में सबको पीछे छोड़ा है। इसे AnTuTu बेंचमार्किंग पर सबसे ज्यादा स्कोर मिला है।
सबसे दमदार फोन
AnTuTu ने अप्रैल के 10 सबसे ताकतवर फोन की लिस्ट जारी की है। इसमें iQOO 15 Ultra (16GB + 1TB) को सबसे ज्यादा 41,26,940 प्वाइंट दिया गया है। वहीं, iQOO 15 (16GB + 1TB) को भी 41,02,621 प्वाइंट मिला है और यह परफॉर्मेंस के मामले में दूसरे नंबर पर काबिज है। अन्य ब्रांड के फोन की बात करें तो Red Magic 11 Pro+ (24GB + 1TB) को 40,98,742 प्वाइंट मिला है और यह तीसरे नंबर पर काबिज है।
Realme GT8 Pro (16GB + 512GB) को 39,68,443 प्वाइंट मिला है और यह चौथा सबसे ताकतवर फोन बन गया है। इस लिस्ट में Oppo Find X9 Ultra (16GB + 512GB) को 39,41,792 प्वाइंट मिला है और यह पांचवें नंबर पर काबिज है। ओप्पो का यह फ्लैगशिप फोन जल्द ही भारत में भी लॉन्च होने को तैयार है। वहीं, OnePlus Ace 6 Ultra (16GB + 1TB) को 39,38,102 प्वाइंट मिला है और यह छठे नंबर पर है।
AnTuTu बेंचमार्किंग
इस लिस्ट में सातवें, आठवें और नौवें नंबर पर क्रमशः Red Magic 8 Pro, Red Magic 8 और Vivo X300 Ultra आते हैं। इन्हें क्रमशः 38,10,592; 38,08,833 और 37,97,824 प्वाइंट मिले हैं। ये सभी फोन 16GB RAM + 512GB स्टोरेज में आते हैं। इस लिस्ट में OnePlus 15T (16GB + 512GB) दसवें नंबर पर है और इसे 37,93,016 प्वाइंट दिया गया है।
मिड बजट में ये हैं दमदार फोन
मिड बजट सेगमेंट की बात करें तो यहां भी iQOO का दबदबा कायम है। Vivo के सब ब्रांड का iQOO Z11 (16GB + 512GB) AnTuTu बेंचमार्किंग में अव्वल बना हुआ है। इसे 23,23,047 प्वाइंट मिला है। वहीं, Honor Power 2, Oppo K15 Pro, Oppo Reno 15 Pro और Oppo Reno 15 क्रमशः दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें नंबर पर काबिज हैं। वहीं, Redmi Turbo 15, Realme Neo 7 SE, Oppo K13 Turbo, iQOO Z10 Turbo और Oppo Reno 14 Pro को क्रमशः छठे, सातवें, आठवें, नौवें और दसवें नंबर पर रखा गया है।
यह भी पढ़ें – Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा लॉन्च, 16GB रैम समेत मिलेंगे कई तगड़े फीचर्स

