Friday, October 2, 2026
Homeटेक्नोलॉजीVivo T5 सीरीज के दो फोन के नए वेरिएंट्स लॉन्च, मिलती है...

Vivo T5 सीरीज के दो फोन के नए वेरिएंट्स लॉन्च, मिलती है 9020mAh की बैटरी


Vivo ने इस साल जुलाई और अप्रैल में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite और Vivo T5 Pro के नए वेरिएंट्स लॉन्च कर दिए हैं। वीवो के ये दोनों फोन मिड बजट में आते हैं। ये नए वेरिएंट्स इन दोनों फोन के सबसे अफोर्डेबल स्टोरेज ऑप्शन के तौर पर उतारे गए हैं। कंपनी ने इन दोनों फोन के नए वेरिएंट्स को फ्लिपकार्ट पर लिस्ट कर दिया है। हालांकि, इनकी सेल अपकमिंग बिग बिलियन डेज में आयोजित की जाएगी।

Vivo T5 Lite, Vivo T5 Pro के नए वेरिएंट्स

Vivo T5 Lite का नया 4GB RAM + 64GB वाला वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया गया है। इस फोन की कीमत 30,999 रुपये है। इसे भारत में 4GB RAM + 128GB, 6GB RAM + 128GB और 6GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया था। 

वहीं, Vivo T5 Pro का नया 6GB RAM + 128GB वाला वेरिएंट भी फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया गया है। इसकी कीमत 49,999 रुपये है। इस फोन को 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में लॉन्च किया गया था।

वीवो के इन दोनों फोन के नए वेरिएंट्स- Coming Soon के नाम से लिस्ट किए गए हैं। इन दोनों को फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल में उलब्ध कराया जाएगा।

Vivo T5 Lite, Vivo T5 Pro के फीचर्स

वीवो टी5 लाइट में 6.74 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। कंपनी ने इसमें LCD पैनल यूज किया है। वहीं, Vivo T5 Pro में कंपनी ने 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले यूज किया है। वीवो का यह फोन 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है। इसके डिस्प्ले का रेजलूशन 1.5K पिक्सल है।

Lite वाले मॉडल में कंपनी ने MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट यूज किया है। यह फोन 6GB RAM और 256GB तक स्टोरेज को सपोर्ट करता है। फोन में 6,500mAh की बैटरी मिलती है, जिसके साथ 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर मिलेगा। फोन IP65 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी में भींगने पर खराब नहीं होगा।

Vivo T5 Pro में कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट यूज किया है। इसके साथ 12GB RAM और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। यह फोन 9020mAh की दमदार बैटरी और 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। यह फोन IP68 + IP69 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी में डूबने पर भी खराब नहीं होगा।

Vivo T5 Lite के बैक में 50MP का मेन और एक सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP का कैमरा मिलेगा। वहीं, Vivo T5 Pro में कंपनी ने 50MP का मेन और 2MP का बोकेह कैमरा यूज किया है। फोन में सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा दिया गया है। ये दोनों फोन Andorid 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करते हैं।

यह भी पढ़ें – Samsung Galaxy S25 की कीमत में बड़ी कटौती, अर्ली सेल में हजारों रुपये सस्ता





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments