Friday, May 8, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशगंदगी और बिना लाइसेंस चल रही कुल्फी फैक्ट्री सील: खाद्य पदार्थों...

गंदगी और बिना लाइसेंस चल रही कुल्फी फैक्ट्री सील: खाद्य पदार्थों में लापरवाही पर शिकंजा, 29 नमूने जांच को भेजे; कई प्रतिष्ठान दायरे में – Indore News




इंदौर में खाद्य पदार्थों में मिलावट और अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य निर्माण के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ा अभियान चलाया है। बुधवार और गुरुवार को शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर निरीक्षण कर कुल 29 खाद्य नमूने जांच के लिए एकत्रित किए गए। कई जगह गंभीर अनियमितताएं मिलने पर नोटिस जारी किए गए, जबकि एक प्रतिष्ठान का संचालन तत्काल बंद कराया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने धार रोड स्थित मां इंटरप्राइजेज पर औचक निरीक्षण किया। यहां “बॉम्बे चौपाटी” ब्रांड की कुल्फी, आइसक्रीम और फ्रोजन डेजर्ट का निर्माण एवं भंडारण किया जा रहा था। जांच के दौरान कोई वैध खाद्य लाइसेंस या पंजीयन नहीं मिला। संचालक द्वारा केवल स्टोरेज के लिए जारी पुराना रजिस्ट्रेशन प्रस्तुत किया गया, जबकि परिसर में निर्माण, ट्रेडिंग और स्टोरेज तीनों गतिविधियां संचालित हो रही थीं। निरीक्षण में कर्मचारी बिना कैप, ग्लव्स और एप्रोन के काम करते पाए गए। निर्माण स्थल पर गंदगी, मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्रों का अभाव और कुल्फी के सांचों को फर्श पर रखकर उपयोग किए जाने जैसी अनियमितताएं मिलीं। विभाग ने कुल्फी और फ्रोजन डेजर्ट के 8 नमूने जांच के लिए जब्त किए और प्रतिष्ठान का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आवश्यक स्वच्छता मानकों और वैध लाइसेंस के बाद ही संचालन की अनुमति दी जाएगी। इसके अलावा बियाबानी धार रोड स्थित पंकज आइस कैंडी से आइस कैंडी और फ्रोजन डेजर्ट के 5 नमूने लिए गए। कलेक्टर हेल्पलाइन पर मिली शिकायत के आधार पर राधिका फरियाली एंड सैंडविच का निरीक्षण कर साफ-सफाई और पेस्ट कंट्रोल सुधारने के निर्देश दिए गए तथा साबूदाना खिचड़ी का नमूना जांच के लिए भेजा गया। कई जगह से लिए जांच के नमूने विभाग ने श्री साईं डोसा भवन से इडली और चटनी, चाइनीज वोक से सॉस और पनीर, एशिया 7 से हक्का नूडल्स तथा मोम स्टेशन जूस से पाइनएप्पल और मिक्स फ्रूट जूस के नमूने भी जांच के लिए लिए। एशिया 7 में वेज और नॉनवेज खाद्य पदार्थों का पृथक भंडारण नहीं मिलने पर नोटिस जारी किया गया। उपभोक्ता शिकायत पर ब्लिंक कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड का निरीक्षण कर गंगवाल सूजी और मैदा के नमूने लिए गए। वहीं समोसा निक से समोसे का नमूना लिया गया। 6 मई को फ्रायो डीप से फ्रोजन डेजर्ट प्रीमिक्स, चॉकलेट वर्मीसेली और ग्रीक योगर्ट, जबकि डॉक्टर जोश से पाइनएप्पल जूस और सैंडविच के नमूने जांच के लिए लिए गए। इसी दौरान पालदा स्थित क्वालिटी केला कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण भी किया गया। यहां फलों को पकाने के लिए अनुमत रसायनों के उपयोग की पुष्टि हुई और विभाग ने संबंधित रिकॉर्ड की जांच की। प्रशासन का कहना है कि आमजन को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना प्राथमिकता है और खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments