Friday, May 8, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशसोनभद्र में नशा तस्कर की 27 लाख की संपत्ति फ्रीज: पुलिस...

सोनभद्र में नशा तस्कर की 27 लाख की संपत्ति फ्रीज: पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई की – Sonbhadra News




सोनभद्र पुलिस ने नशा तस्करों के आर्थिक नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 27 लाख रुपये की अवैध संपत्ति फ्रीज कर दी है। पुलिस ने यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के तहत की है जानकारी के अनुसार अनपरा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा मे दर्ज मुकदमे का अभियुक्त मनोज कुमार पुत्र फूलचन्द्र कुमार निवासी डिबुलगंज को 10 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर 8 फरवरी 2026 को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था। जांच के दौरान यह सामने आया कि आरोपी और उसके परिजनों ने मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित धन से चल एवं अचल संपत्तियां बनाई थीं। इसके बाद थाना अनपरा पुलिस ने 3 अप्रैल 2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत संपत्तियों को फ्रीज करने की कार्रवाई की थी। बाद में सक्षम प्राधिकारी और प्रशासक तस्कर और विदेशी मुद्रा हेरफेरकर्ता (संपत्ति की जब्ती) अधिनियम, 1976 एसएएफईएम (एफओपी) और एनडीपीएस एक्ट, नई दिल्ली ने 30 अप्रैल को आदेश जारी कर इस कार्रवाई को वैध ठहराते हुए संपत्तियों को फ्रीज करने की पुष्टि की है। फ्रीज की गई संपत्तियों में इंडियन बैंक अनपरा शाखा के खाते में जमा 1,15,175 रुपए की धनराशि तथा ग्राम डिबुलगंज स्थित प्लॉट संख्या 841 पर बने मकान और भूमि शामिल हैं, जिसकी अनुमानित कीमत 25,46,990 रुपए बताई गई है। सीओ पिपरी हर्ष पांडेय ने बताया- नशे के कारोबारियों के खिलाफ सोनभद्र पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध कमाई से बनाई गई संपत्तियों पर कठोर कार्रवाई भी की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments