Friday, May 8, 2026
HomeबॉलीवुडVIDEO: ऋतिक रोशन ने शादी में किया धांसू डांस, रीक्रिएट किया 'कहो...

VIDEO: ऋतिक रोशन ने शादी में किया धांसू डांस, रीक्रिएट किया ‘कहो ना प्यार है’ के हुकस्टेप


Last Updated:

ऋतिक रोशन का एक वीडियो सोशल पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह ‘कहो ना प्यार है’ गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. वह एक शादी में डांस कर रहे हैं. वह न सिर्फ डांस कर रहे हैं, बल्कि गाने के हुक स्टेप को भी रिक्रिएट किया है. वह काफी खुश नजर आ रहे हैं.

Zoom

ऋतिक रोशन एक शादी में जमकर नाचें. (एक्स वीडियोग्रैब @PanIndiaReview)

मुंबई. ऋतिक रोशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वे अपनी डेब्यू फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ के आइकॉनिक टाइटल ट्रैक पर डांस करते दिखे. सूर्यगढ़ में हुई एक भव्य शादी में ऋतिक ने फिल्म के फेमस हुकस्टेप को रीक्रिएट किया, जिसे देखकर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. वायरल क्लिप में ऋतिक को ‘कहो ना प्यार है’ गाने पर डांस करते देखा जा सकता है. बेज रंग के कुर्ता-पायजामा में ऋतिक सूर्यगढ़ में शादी में शामिल हुए थे.

वीडियो में देखा जा सकता है कि ऋतिक रोशन के उनके चारों ओर मेहमानों की भीड़ है. ये सभी उनके साथ कदम से कदम मिलाकर डांस कर रहे हैं. ऋतिक भी खुशी-खुशी झूम रहे है. हूटिंग करते हुए नाच रहे हैं. वीडियो पर लोकेशन भी लिखी हुई है. फैंस ने उनके डांस मूव्स की खूब सराहना की.

इससे पहले, ऋतिक रोशन ने बेटे ऋदान रोशन की अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की और अपनी लिखी कविता को ऑडियो बैकग्राउंड में इस्तेमाल किया. इस खास कविता के साथ उन्होंने एक इमोशनल बर्थडे नोट भी लिखा, जिसमें उन्होंने अपने योद्धा बेटे को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा, “हैप्पी 18वां बर्थडे ऋदान.”



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments