Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यबिहारराजमिस्त्री की मौत के बाद परिवार ने बुलाया तांत्रिक: तांत्रिक ने...

राजमिस्त्री की मौत के बाद परिवार ने बुलाया तांत्रिक: तांत्रिक ने युवक को जीवित करने का किया दावा, मालिक की पत्नी पर डायन का लगाया आरोप – Banka News




बांका में शुक्रवार की शाम बिमार राजमिस्त्री की मौत हो गई। परिजन झाड़-फूंक के उद्देश्य से तांत्रिक सरयूग पुजहर को गांव बुलाए। इसके बाद तांत्रिक ने युवक को जीवित कर देने का दावा करते हुए गांव के ही बिनेसर साह की पत्नी सरस्वती देवी को बुलाने के लिए कहा। इसी दौरान सरस्वती देवी पर डायन होने का संदेह जताया गया, जिसके बाद गांव में तरह-तरह की अफवाहें फैलने लगीं। देखते ही देखते ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना फुल्लीडुमर प्रखंड के भीतिया पंचायत अंतर्गत तीनमुंडा गांव की है। मृतक की पहचान नरेश राय (40) के रूप में हुई है। 8 दिन से बिमार था युवक नरेश राय गांव के ही बिनेसर साह के घर में सेंटरिंग का कार्य कर रहे थे। करीब आठ दिन पूर्व अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। परिजनों ने पहले उनका इलाज बांका सदर अस्पताल में कराया,फिर बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल ले जाया गया। इलाज के बाद उन्हें घर वापस लाया गया, लेकिन गुरुवार को उनकी हालत दोबारा गंभीर हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक, परिजन झाड़-फूंक के उद्देश्य से गेड़ाटीकर नैयासी निवासी तांत्रिक सरयूग पुजहर को गांव बुलाए थे। आरोप है कि तांत्रिक ने नरेश राय को जीवित कर देने का दावा करते हुए गांव के ही बिनेसर साह की पत्नी सरस्वती देवी को बुलाने के लिए कहा। इसी दौरान सरस्वती देवी पर डायन होने का संदेह जताया गया, जिसके बाद गांव में तरह-तरह की अफवाहें फैलने लगीं। देखते ही देखते ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने दोनों पक्ष को कराया शांत स्थिति बिगड़ने की सूचना मिलते ही फुल्लीडुमर थानाध्यक्ष गुलशन कुमार, बीडीओ अमित प्रताप सिंह और सीओ मनोज कुमार पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। बाद में एसडीओ और एसडीपीओ भी अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया और लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। प्रशासन की मौजूदगी में मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेजा गया। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद गांव में स्थिति सामान्य हुई, हालांकि एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल की तैनाती जारी है। एसडीओ राजकुमार ने बताया कि समझा बूझाकर मामले को शांत कराया गया है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments