आज यानी 11 मई 2026 को CTET (केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा) ने सितंबर 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आपको बता दें कि जो भी अभ्यार्थी आवेदन भरना चाहते हैं वो आज से अप्लाई कर सकते हैं और इसके लिए यानी आवेदन भरने की अंतिम तिथि 10 जून 2026 है। वहीं परीक्षा की बात करें तो परीक्षा 6 सितंबर को होने वाली है। मगर इस बार जो नोटिफिकेशन जारी हुआ है, उसमें एक बड़ा बदलाव हुआ है। आइए फिर आपको बताते हैं कि वो बदलाव क्या है और फिर अन्य जरूरी जानकारी भी देते हैं।
इस बार क्या बदलाव हुआ है?
परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है मगर अभ्यार्थी इस बार अपने पसंद का शहर नहीं चुन पाएंगे। इस बार परीक्षा के लिए शहर रेंडम बेसिस पर दिया जाएगा। आवदेन पोर्टल पर अभ्यार्थियों को अपने लिए परीक्षा का शहर चुनने का कोई विकल्प नहीं मिलेगा। आपको बता दें कि जो भी उम्मीदवार होंगे, उन्हें CBSE की तरफ से रेंडम बेसिस पर दिया जाएगा। यह भी बता दें कि शहर बदलने का भी कोई अनुरोध नहीं स्वीकार होगा।
नोटीफिकेशन से जरूरी जानकारियां
आइए अब आपको उस जारी नोटिफिकेशन से कुछ जरूर जानकारियां बताते हैं। आवेदन भरने की प्रक्रिया 11 मई 2026 से शुरू हुई है और इसकी अंतिम तिथि 10 जून 2026 होगी। इसके अलावा परीक्षा 6 सितंबर को होगी और अगर अभ्यार्थियों की संख्या बढ़ती है तो फिर एक दिन पहले यानी 5 सितंबर को भी आयोजित हो सकती है। आपको यह भी बता दें कि आवेदन भरने के बाद उसमें सुधार करने के लिए 15 जून 2026 से लेकर 18 जून 2026 तक का समय दिया गया है। वहीं अगर परीक्षा के रिजल्ट की बात करें तो वो अक्टूबर के अंत तक आ सकते हैं मगर यह सिर्फ संभावित है।
आप अगर आवेदन भरना चाहते हैं तो बता दें कि यह सिर्फ CTET की वेबसाइट https://ctet.nic.in और CBSE की वेबसाइट https://www.cbse.gov.in के जरिए अप्लाई कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें-
CUET-UG 2026 परीक्षा की आ गई तारीख, अभी से नोट कर लें डेट, जानिए क्या-क्या पहन कर जा सकते हैं छात्र?

