Monday, May 11, 2026
Homeराज्यबिहारशिवहर में कल 13 पंचायतों में स्पेशल कैंप: DM के निर्देश...

शिवहर में कल 13 पंचायतों में स्पेशल कैंप: DM के निर्देश पर समस्याओं के समाधान के लिए होगा कार्यक्रम – Sheohar News




शिवहर जिले के पांचों प्रखंडों की 13 पंचायतों में 12 मई को विशेष सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी के निर्देश पर इन शिविरों के सफल संचालन के लिए जिला स्तरीय एवं वरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इन शिविरों का आयोजन डुमरी कटसरी प्रखंड की नयागांव पूर्वी एवं नयागांव पश्चिमी पंचायत, पूरनहिया प्रखंड की दोस्तियां एवं बराही जगदीश पंचायत, शिवहर प्रखंड की सुगीया, ताजपुर तथा माधोपुर अनंत पंचायत में होगा। इसके अतिरिक्त, तरियानी प्रखंड की खुरपट्टी, बेलहिया, विशंभरपुर एवं अटकोनी पंचायत तथा पिपराही प्रखंड की अम्बा दक्षिणी एवं बसहिया पंचायत में भी ये विशेष कैंप लगेंगे। योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना भी लक्ष्य प्रशासन द्वारा आयोजित इन सहयोग शिविरों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत स्तर पर ही लोगों की समस्याओं को सुनना, उनका त्वरित एवं पारदर्शी समाधान करना है। साथ ही, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना भी इसका लक्ष्य है। इस पहल से ग्रामीणों को प्रखंड या जिला मुख्यालय के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, जिससे उनकी शिकायतों के निष्पादन में तेजी आएगी। शिकायत का निपटारा 30 दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा – प्रशासन शिविर के दौरान राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस, सामाजिक सुरक्षा, पेंशन, राशन कार्ड, आवास योजना सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट या निर्धारित समयसीमा में समाधान किया जाएगा। प्रशासन ने यह भी दावा किया है कि प्रत्येक शिकायत का निपटारा 30 दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा। इन शिविरों में राज्य एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र लाभुकों को जोड़ने पर भी विशेष जोर दिया जाएगा। पंचायत भवनों में आयोजित होने वाले इन विशेष शिविरों का उद्देश्य प्रशासन और आम नागरिकों के बीच की दूरी को कम करना तथा ग्रामीण स्तर पर सुशासन को मजबूत करना है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments