Last Updated:
बॉलीवुड की ज्यादातर फिल्मों में प्यार-रोमांस और दिल टूटने की कहानी देखने को मिल ही जाती है. रोमांटिक फिल्मों से मिलती-जुलती कहानी हमें कई बॉलीवुड सुपर स्टार की पर्सनल लाइफ में भी देखने को मिलती है. बॉलीवुड में हीरो-हीरोइन की कई ऐसी लव स्टोरीज हैं जिनका अंत बेहद दर्दनाक था. इन सितारों का जब तलाक हुआ तो एक बार तो उनके प्रशंसकों को यकीन भी नहीं हुआ. एयर इंडिया अफसर की बेटी ने जिद करके मुस्लिम हीरो संग बड़े अरमान से शादी रचाई थी. यह शादी 16 साल ही चल पाई और इसका अंत बेहद दुखद रहा.
प्यार एक अहसास है, जिसे सिर्फ महसूस किया जा सकता है. प्यार किसी बंधन को नहीं मानता. कोई सरहद-धर्म की दीवार भी प्यार को नहीं रोक पाते. प्यार तो बस हो जाता है. यह उम्र का मुंह भी नहीं देखता. पहले प्यार की कहानी तो और भी सुखद होती है. फिल्मों की तरह बॉलीवुड सुपर स्टार की प्रेम कहानियों के किस्से भी मशहूर हैं. बॉलीवुड सुपर स्टार की लव स्टोरी-अफेयर और शादियां खूब चर्चा बटोरती हैं लेकिन जब लंबे समय तक साथ रहने के बाद स्टार कपल अचानक से तलाक लेते हैं तो फैंस के दिल टूट जाते हैं. आर्मी अफसर की बेटी के साथ ऐसा ही कुछ हुआ था. उन्होंने परिवार से बगावत करके मुस्लिम हीरो संग शादी रचाई. यह शादी 16 साल बाद टूट गई. हम आमिर खान-रीना दत्ता की शादी की बात कर रहे हैं. आमिर खान ने अपने एक इंटरव्यू में तलाक की असल वजह भी बताई थी.

पिछले दिनों आमिर खान ने एक हैरान करने वाला बयान दिया. उन्होंने अपनी नई नवेली गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से रिश्ते पर बात की. आमिर ने कहा कि गौरी के साथ बहुत सुकून मिलता है. गौरी के आने के बाद मुझे लगता है कि मैं मुकम्मल हो गया हूं. आमिर खान की सिल्वर स्क्रीन पर जितने सफल हुए, निजी जिंदगी में शादी के मामलों में उतने ही असफल रहे. उनकी दो शादियां टूट चुकी हैं. आमिर खान ने पहली शादी रीना दत्ता से रचाई थी. रीना दत्ता के पिता आर्मी अफसर थे. रीना ने परिवार से बगावत करके शादी रचाई थी. दोनों के बीच लव स्टोरी कैसे शुरू हुई, आइये जानते हैं.

आमिर खान की शादी एयर इंडिया अफसर की बेटी रीना दत्ता से हुई थी. रीना दत्ता और आमिर खान एक ही मुहल्ले में रहते थे. एकसाथ बड़े हुए. आमिर खान ने अपना करियर शुरू ही किया था कि उन्हें रीना दत्ता से प्यार हो गया. आमिर खान ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके घर की खिड़की और रीना के घर के खिड़की बिल्कुल आमने-सामने थी. वो घंटों अपना वक्त खिड़की पर बिताते थे. मजेदार बात यह है कि रीना ने शुरुआत में उनका प्यार अस्वीकार कर दिया था. बाद में दोनों दोस्त बन गए. इशारों-इशारों में बातें करते थे. फिर फोन पर बातें होने लगीं. इसी बीच रीना की मां को प्रेम-प्रसंग का पता चल गया. रीना का घर से निकलना बंद हो गया. रीना के पिता एयर इंडिया में काम करते थे. बहुत ही स्ट्रिक्ट थे. परेशान होकर आमिर खान ने रीना के घर पर गुस्से में फोन किया.
Add News18 as
Preferred Source on Google

आमिर खान जब पहली बार रीना दत्ता के पिता से मिले तो उन्होंने जमकर डांट लगाई थी. उन्होंने हाथ-पैर तोड़ने की धमकी दी थी. सिर्फ 5 मिनट की पहली मुलाकात हुई थी. मजेदार बात यह है कि पूरा घटनाक्रम रीना-आमिर की सिर्फ चार माह की मुलाकात के बाद हुआ था. आमिर खान ने रीना को शादी का सुझाव दिया. उस वक्त आमिर खान असिस्टेंट डायरेक्टर थे. शादी सिर्फ पेपर पर की जानी थी. उस समय आमिर खान की उम्र 20 साल थी. ऐसे में अप्रैल माह तक का इंतजार किया. 18 अप्रैल 1986 में 50 रुपये के स्टांप पर शादी रजिस्टर करवा ली.

रीना और आमिर का धर्म अलग-अलग था. रीना जहां हिंदू धर्म से ताल्लुक रखती थी, वहीं आमिर खान मुस्लिम थे. रीना के परिवार को रिश्ता मंजूर नहीं था. आमिर जब ‘कयामत से क़यामत तक’ की शूटिंग कर रहे थे, तभी उन्होंने रीना से शादी की थी. काफी दिनों बाद जब रीना के घरवालों को शादी रजिस्टर होने का पता चला तो पैरों तले जमीन खिसक गई. रीना के पिता को ऐसा सदमा लगा कि उन्हें अस्पताल में भर्ती भी कराना पड़ा था.

आमिर खान के पिता ताहिर हुसैन को इस शादी से कोई एतराज नहीं था. उन्होंने रीना को बहू के रूप में स्वीकार कर लिया. रीना ने पूरे परिवार से बगावत करके आमिर से शादी कर ली लेकिन करीब 16 साल ये शादी अचानक से टूट गई. यह तलाक दिसंबर 2002 में हुआ था. तलाक ‘लगान’ फिल्म के दौरान हुआ. इस फिल्म की प्रोड्यूसर रीना ही थीं. किरण राव इस फिल्म में असिस्टेंड डायरेक्टर थीं. इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों में नजदीकियां बढ़ीं.

आमिर खान ने अपने एक इंटरव्यू में रीना से तलाक की वजह का भी खुलासा किया था. उन्होंने कहा था, ‘मैं तलाक के बाद पूरे डेढ़ साल तक शराब पीता रहा. देवदास बनकर घूमता रहा. दो-तीन साल तक कोई फिल्म नहीं की. किसी से नहीं मिलता था. जूही चावला मुझसे मिलने आई थीं. वो भी पूरे सात साल बाद. मेरा उससे छोटी सी बात पर झगड़ा हो गया था. मैं बहुत ही जजमेंटल आदमी था. हार्ड आदमी था. जूही ने मुझे रिश्ता ठीक करने और रीना को मनाने की सलाह दी थी. मैं छोटी सी बात पर बुरा मान जाता था और बातचीत नहीं करता था. इसीलिए मेरी दोनों शादियां टूट गईं.’

