Tuesday, May 12, 2026
Homeफूड2 दिन में तैयार होती है मशहूर तिरंगा बर्फी, स्वाद के पीछे...

2 दिन में तैयार होती है मशहूर तिरंगा बर्फी, स्वाद के पीछे छिपी है कहानी


होमफोटोलाइफ़फूड

2 दिन में तैयार होती है मशहूर तिरंगा बर्फी, स्वाद के पीछे छिपी है कहानी

Last Updated:

Famous Tiranga Barfi: बनारस अपने स्वाद और परंपराओं के लिए दुनियाभर में मशहूर है. इसी काशी में एक ऐसी खास मिठाई मिलती है, जिसका स्वाद ही नहीं बल्कि इतिहास भी बेहद दिलचस्प है. 90 साल पुरानी ‘तिरंगा बर्फी’ कभी लोगों में देशभक्ति की भावना जगाने का माध्यम बनी थी.

Tringa Barfi: बनारस अपने जायके के लिए दुनियाभर में फेमस है. यहां कचौड़ी-जलेबी के साथ लस्सी और पान का स्वाद लाजवाब है. इसी काशी की 150 साल पुरानी दुकान पर 90 साल पुरानी ‘तिरंगा बर्फी’ का स्वाद आज भी बरकरार है.

यह बर्फी अपने आप में बेहद खास है. तीन स्टेप्स में इस बर्फी को तैयार किया जाता है. आज के समय अलग-अलग दुकानों पर ये बर्फी आपको नजर आएगी. मगर, इस बर्फी का क्या इतिहास है? सबसे पहले इसे किसने बनाई थी? आइए जानते हैं…

शहर के चौक क्षेत्र के ठठेरी बाजार की तंग गलियों के बीच कई मिठाई की दुकान हैं. इन्हीं दुकानों में से एक है ‘राम भंडार’ जहां आजादी से पहले तिरंगा बर्फी को तैयार किया गया था. उस वक्त के तत्कालीन दुकान के संचालक रहें स्वर्गीय मदन गोपाल गुप्ता और उनके अन्य सहयोगियों ने इसे तैयार किया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

दुकानदार वरुण गुप्ता ने बताया कि तिरंगा बर्फी में तीन अलग-अलग स्वाद मिलते हैं. इस बर्फी को बनाने में भी दो दिन का वक्त लगता है. इसे तीन स्टेप्स में बनाया जाता है. बर्फी के सबसे ऊपरी सतह ऑरेंज रंग की होती है. उसे मेवा, खोवा और केशर से तैयार किया जाता है.

वहीं बीच वाला सतह सफेद होता है जिसे खोवा और चीनी से बनाया जाता है. वहीं सबसे निचली सतह हरे रंग की होती है. इसे विभिन्न मेवे की मदद से तैयार किया जाता है. यह बर्फी हूबहू भारतीय तिरंगे के रंग की होती है.

तिरंगा बर्फी का स्वाद जितना लाजवाब है उसे बनाने का किस्सा उतना ही दिलचस्प है. दुकान के संचालक वरुण गुप्ता ने बताया कि देश में जब आजादी की लड़ाई तेज हुई थी. उस समय अंग्रेजी हुकूमतों ने देश में तिरंगा फहराने पर रोक लगा दिया था. उस समय स्वतंत्रता सेनानियों ने लोगों में देशभक्ति की भावना को जगाने के लिए तिरंगी बर्फी तैयार बनाई थी.

अंग्रेजों ने जब पहली बार इस बर्फी को देखा था तो उनके भी होश उड़ गए थे. बताते चलें कि स्वतंत्रता सेनानी उस समय इस बर्फी को फ्री में बांटकर लोगों में देशभक्ति की भावना को जगातें थे. हालांकि आज के समय यह बर्फी 560 रुपये प्रति किलो तक बिकती है. अलग अलग दुकानों पर इसके रेट इसी के आस पास है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments