Tuesday, May 12, 2026
Homeबिज़नेसआपके पास नहीं है LPG कनेक्शन, संबंधी के सिलेंडर से उठा सकते...

आपके पास नहीं है LPG कनेक्शन, संबंधी के सिलेंडर से उठा सकते हैं फायदा! कैसे? नियम जान लें


Last Updated:

LPG cylinder Connection: अगर आपके नाम एलपीजी कनेक्‍शन नहीं है और अब एलपीजी स‍िलेंडर का कनेक्‍शन लेना भी मुश्‍क‍िल है क्‍योंकि सभी कंपन‍ियों ने नए कनेक्‍शनों पर रोक लगाई हुई है, ऐसे में आपके सामने अभी भी एक रास्‍ता खुला है. अगर आपके पर‍िवार में क‍िसी के नाम एलपीजी का कनेक्‍शन है, जो कानूनन आपको स‍िलेंडर देने को तैयार हों, तो पीएमयूवाई के न‍ियमों के तहत आप उसे अपने नाम ट्रांसफर करा सकते हैं और इसमें आपको बहुत परेशानी भी नहीं होगी. आइए जानते हैं कैसे?

Zoom

एलपीजी कनेक्‍शन नहीं है तो आप अपने पर‍िवार के गैस कनेक्‍शन का फायदा भी उठा सकते हैं, आइए जानते हैं कैसे?

LPG Cyliner Connection: ईरान-अमेरिका युद्ध और होर्मुज संकट की वजह से पूरी दुनिया में एलपीजी की किल्लत बढ़ गई है. भारत में भी लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस की कमी तो नहीं है लेकिन इसकी आपूर्ति काफी सीमित हो गई है. जिन लोगों के पास एलपीजी कनेक्शन हैं उन्हें भी सिलेंडर एक तय समय के बाद ही मिल रहा है. देशभर में नए एलपीजी कनेक्शन पूरी तरह बंद कर दिए गए हैं. इसके साथ ही जो प्रवासी लोग बिना कनेक्शन के ब्लैक में सिलेंडर खरीदकर अपना काम चला रहे थे, उन्हें एलपीजी नहीं मिल पा रही है. लिहाजा सबसे बड़ा सवाल है कि ऐसे में क्या किया जाए?

आपको बता दें कि इतनी सब परेशानियों के बाद भी एक खिड़की खुली हुई है, जिसका फायदा आप सभी उठा सकते हैं. अगर आपके पास या आपके नाम पर कोई एलपीजी कनेक्शन नहीं है तो आप अपने परिवार या संबंधियों के एलपीजी कनेक्शन का भी फायदा उठा सकते हैं और भरा हुआ सिलेंडर अपने घर ला सकते हैं.

आपको बता दें कि पीएम उज्जवला योजना के तहत एक नियम है, जिसका फायदा आप इस कठिन वक्त में उठा सकते हैं. अगर आपके किसी रक्त संबंधी यानि ब्लड रिलेशन में मौजूद परिजन के पास एलपीजी कनेक्शन है तो आप उसे अपने नाम, अपने शहर में ट्रांसफर करा सकते हैं. हालांकि इसके लिए परिजन की रजामंदी जरूरी है. आखिर क्या है ये नियम और कैसे ले सकते हैं लाभ? क्या प्रक्रिया है, विस्तार से जानते हैं…

एलपीजी कनेक्‍शन को रक्‍त संबंध में ट्रांसफर कराने का क्‍या न‍ियम है जान लें..

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत दी गई जानकारी के मुताबिक LPG कनेक्शन का रेगुलराइजेशन या ट्रांसफर की कई श्रेणियां हैं. आइए जानते हैं उनके नियम..

1. जब सिलेंडर, रेगुलेटर और सब्सक्रिप्शन वाउचर (Subscription Voucher) किसी व्यक्ति के पास है, लेकिन कनेक्शन किसी और के नाम पर है तो ऐसी स्थिति में…

About the Author

authorimg

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments