Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशग्वालियर में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत: आखिरी कॉल पर...

ग्वालियर में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत: आखिरी कॉल पर भाई से बोली थी- मुझे ले जाओ वरना ये मार डालेंगे; 30 मिनट बाद मिला शव – Gwalior News




ग्वालियर के मुरार स्थित सुरैयापुरा इलाके में रहने वाली नवविवाहिता पलक रजक (22) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है, जबकि मायके पक्ष ने हत्या का संगीन आरोप लगाया है। चौंकाने वाली बात यह है कि मौत से महज 30 मिनट पहले (मंगलवार शाम 6.14 बजे) पलक ने अपने भाई प्रिंस को फोन कर जान बचाने की गुहार लगाई थी। पलक ने कहा था कि मुझे ले जाओ वरना यह मार डालेंगे। जब भाई पहुंचा तो अस्पताल में स्ट्रेचर पर बहन की लाश पड़ी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। भैया मुझे ले जाओ, वरना ये मार डालेंगे मृतक के भाई प्रिंस ने बताया कि मंगलवार शाम 6:14 बजे पलक का फोन आया था। वह बेहद डरी हुई थी और रोते हुए बोली, “भैया, मुझे जल्दी आकर यहां से ले जाओ, नहीं तो ये लोग मुझे मार डालेंगे।” बहन की आवाज सुनकर प्रिंस आनन-फानन में घर से निकला। जब वह शाम 6:45 बजे ससुराल के पास पहुंचा, तभी ससुराल वालों का फोन आया कि पलक अस्पताल में है। प्रिंस जब जिला अस्पताल पहुंचा, तो पलक की मौत हो चुकी थी। स्ट्रेचर पर उसकी लाश पड़ी थी। उसके शरीर पर गर्दन से लेकर पैर तक चोट के निशान थे। प्रिंस ने बताया कि ऐसा लग रहा था कि सभी ने मिलकर बहन को मारा है और बचाने में शरीर पर संघर्ष के निशान साफ-साफ पूरी कहानी बयां कर रहे हैं। दहेज में कार की मांग और मारपीट पलक की शादी अप्रैल 2025 में एयरफोर्स में आउटसोर्स कर्मचारी अमित रजक से हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही सास और देवर दहेज में कार की मांग को लेकर पलक को प्रताड़ित करने लगे थे। पति से वह कहती थी, लेकिन पति ज्यादा कुछ नहीं बोलता था। अपने मां-भाई की हरकतों का विरोध नहीं करता था। शादी के समय दी गई एफडीआर (FDR) को भी ससुराल वालों ने जबरन तुड़वाकर पैसे हड़प लिए थे। परिजनों के मुताबिक, पलक के गले, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान हैं, जो मारपीट की ओर इशारा करते हैं। परिजनों की 3 प्रमुख मांगें – पैनल पीएम: डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया जाए और वीडियोग्राफी हो।
– फॉरेंसिक जांच: फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स से घटनास्थल और शव की जांच कराई जाए।
– आरोपी सास, देवर और पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर तुरंत गिरफ्तारी की जाए। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे मुरार थाना पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम किया है। चूंकि शादी को अभी केवल एक साल ही हुआ था, इसलिए नियमानुसार तहसीलदार/कार्यकारी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बयान दर्ज किए जा रहे हैं। साक्ष्य मिलने पर कार्रवाई होगी एएसपी जयराज कुबेर ने बताया नवविवाहिता की मौत की सूचना मिली है। मायके पक्ष ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। यदि हत्या के प्रमाण मिलते हैं, तो तत्काल FIR दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments