Last Updated:
प्रतिभा सिन्हा बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस माला सिन्हा की बेटी हैं. फिल्मी बैकग्राउंड से आई प्रतिभा के लिए एक्टिंग में करियर बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं था.अपने करियर में उन्होंने अजय देवगन, गोविंदा और आमिर खान जैसे स्टार्स संग काम किया था.
नई दिल्ली. एक्टिंग की दुनिया में प्रतिभा सिन्हा ने अलग जगह बनाई थी. आमिर खान और करिश्मा कपूर संग एक गाने ने तो उन्हें कभी न मिटने वाली पहचान दी. लेकिन एक संगीतकार के चलते उन्होंने अपना बना बनाया करियर बर्बाद कर लिया.

जब प्रतिभा एक्टिंग की दुनिया में आईं, तो लोगों को उम्मीद थी कि वह भी अपनी मां की तरह बड़ा नाम बनेंगी. उनकी खूबसूरती और स्क्रीन प्रेजेंस को देखकर माना जा रहा था कि वह 90s की बड़ी स्टार बन सकती हैं. लेकिन असल जिंदगी में ऐसा नहीं हो सका.

प्रतिभा सिन्हा ने अपने करियर की शुरुआत साल 1992 में आई फिल्म ‘महबूब मेरे महबूब’ से की थी. लेकिन उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. इसके बाद भी प्रतिभा ने हार नहीं मानी और कई फिल्मों में कई बड़े स्टार्स संग काम किया.
Add News18 as
Preferred Source on Google

अजय देवगन के साथ वह फिल्म दिल है बेताब में भी नजर आई थीं. उस दौरान अजय देवगन की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा देती थीं. ये वो वक्त था, जब वह अपने करियर में उभरते सितारे के तौर पर पहचान बना रहे थे. इस फिल्म से लोगों ने उन्हें नोटिस करना शुरू किया था.

फिल्म दीवाना मस्ताना में वह गोविंदा के साथ नजर आई थीं. इस फिल्म के गाने खिड़की खुली जरा, जरा पर्दा सरक गया, कमरा था दिल का खाली कोई चुपके से आ गया. इस गाने में उन्होंने गोविंदा संग टूटकर रोमांस किया था.

इसके बाद साल 1996 में आई फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ में भी प्रतिभा नजर आई थीं. इस फिल्म के 7 मिनट 12 सेकंड के गाने ‘परदेसी परदेसी जाना नहीं’ सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि 90 के दशक की सबसे गहरी मोहब्बत और बेबसी की पहचान बन गया था.

इस गाने में प्रतिभा सिन्हा ने ऐसा डांस किया था कि लोग उन्हें आज तक नहीं भूल पाए हैं. माधुरी दीक्षित की हमशक्ल कही जाने वाली प्रतिभा सिन्हा की सादगी और एक्सप्रेशन ने गाने को ब्लॉकबस्टर बना दिया था. लेकिन करियर के पीक पर उन्हें संगीतकार नदीम सैफी से प्यार हो गया. दोनों के प्यार के खूब चर्चे होने लगे थे. उस समय नदीम पहले से शादीशुदा थे, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रतिभा उनसे बेहद प्यार करती थीं. दोनों के रिश्ते ने खूब सुर्खियां बटोरीं.

नदीम सैफी का नाम बाद में कई विवादों में भी आया. इन विवादों का असर प्रतिभा सिन्हा के करियर पर भी पड़ा. धीरे-धीरे उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलने कम हो गए. जो करियर तेजी से आगे बढ़ सकता था, वह पटरी से उतरने लगा. देखते ही देखते वह एक्टिंग की दुनिया से गुमनाम हो गईं.

