Friday, May 15, 2026
Homeराज्यराजस्तानसलूंबर में 'ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2' के तहत कारवाई: 2 साल से...

सलूंबर में ‘ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2’ के तहत कारवाई: 2 साल से फरार वारंटी गिरफ्तार, पुलिस बनी ठेकेदार – Salumber News




सलूंबर जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2’ के तहत कूण थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो साल से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार भेष बदलकर और नाम छुपाकर रह रहा था। पुलिस ने मजदूर बनकर पकड़ा आरोपी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सलूंबर रतन चावला और वृताधिकारी सलूंबर हेरम्ब जोशी के निर्देशन में कूण थानाधिकारी निलेश कुमार डाबी ने एक विशेष टीम का गठन किया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि माणातलाब निवासी कालू पुत्र गोंदा मीणा, जो कूण थाने के तीन मामलों में वांछित था, किर की चौकी क्षेत्र में पहचान बदलकर रह रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने क्षेत्र में दबिश दी, लेकिन आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदलकर पुलिस को गुमराह करता रहा। देर रात तक तलाश के बाद पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी प्रतिदिन सुबह मजदूरी के लिए किर की चौकी चौराहे पर आता है। इस पर पुलिस ने एक अनोखी रणनीति अपनाई। कांस्टेबल गजेंद्र सिंह और अरविंद सिंह ठेकेदार और मजदूर बनकर किर की चौकी चौराहे पर पहुंचे। उन्होंने काम दिलाने के बहाने संदिग्ध व्यक्तियों से बातचीत शुरू की। इसी दौरान, मुखबिर ने दूर से आरोपी की पहचान कराई। पुलिसकर्मियों ने उससे नाम-पता पूछा तो उसने खुद को माणातलाब निवासी कालू पुत्र गोंदा मीणा बताया। पहचान पुख्ता होने के बाद पुलिस टीम ने अपनी पहचान उजागर की और उसे हिरासत में लेकर कूण थाने ले आई। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी बेहद शातिर प्रवृत्ति का है। वह मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करता था और लगातार अपना हुलिया तथा पहचान बदलकर रह रहा था। इस कारण उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक चुनौती बनी हुई थी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments