Saturday, May 16, 2026
Homeराज्यदिल्लीयूपी-राजस्थान समेत 6 राज्यों में आंधी-बारिश: छत्तीसगढ़ में बिजली गिरी, मानसून...

यूपी-राजस्थान समेत 6 राज्यों में आंधी-बारिश: छत्तीसगढ़ में बिजली गिरी, मानसून 26 मई को केरलम पहुंचेगा; महाराष्ट्र का अमरावती सबसे गर्म, 45.6°C पारा


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update; MP Rajasthan Maharashtra Heatwave Alert | UP Bihar Chhattisgarh Rain Kashmir Himachal Snowfall

भोपाल/जयपुर/लखनऊ/पटना55 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश समेत 4 राज्यों में गर्मी का असर जारी है। शुक्रवार को महाराष्ट्र का अमरावती सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 45.6°C दर्ज हुआ। वहीं वर्धा में 45.5°C, अकोला में 45.4°C, नागपुर में 45°C और मध्य प्रदेश के खंडवा में 45.1°C तापमान रहा।

इधर उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 6 राज्यों के कई जिलों में शुक्रवार को बारिश हुई। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में बिजली गिरने की दो घटनाएं हुईं। इसमें एक लड़के की मौत हो गई। एमपी के कटनी में ओले गिरे। उमरिया में बारिश से खरीदी केंद्रों में रखा गेहूं भीग गया।

बिहार में आंधी-बारिश के कारण कई मकानों पर पेड़ गिर गए। सड़क पर जाम लग गया। सिक्किम में सेना ने नाथूला-थेगू इलाके में लैंडस्लाइड की वजह से सड़क बंद होने के बाद फंसे कई टूरिस्ट को बचाया।

मौसम विभाग के मुताबिक मानसून 26 मई को केरल पहुंच सकता है। आमतौर पर मानसून 1 जून के आसपास केरल पहुंचता है। वहीं राजस्थान में 20 जून, मध्य प्रदेश में 10-16 जून और बिहार में 8-10 जून के बीच मानसून आने की संभावना है।

अगले दो दिन के मौसम का हाल

17 मई:

  • झारखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट। बिहार के 19 जिलों में, हरियाणा के 8 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट।
  • राजस्थान और पंजाब में अगले एक सप्ताह तक हीटवेव का अलर्ट।
  • जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश के साथ ओले गिर सकते है।

18 मई:

  • बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट है।
  • राजस्थान में गंभीर हीटवेव का अलर्ट है। रातें भी गर्म रहेंगी। छत्तीसगढ़, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में भी हीटवेव चलेगी।
  • असम, मेघालय, केरल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश का अनुमान है।

देशभर में मौसम की 5 तस्वीरें…

दिल्ली में धूप और तेज गर्मी से बचने की कोशिश करता दुकानदार।

दिल्ली में धूप और तेज गर्मी से बचने की कोशिश करता दुकानदार।

यूपी के कानपुर में तेज धूप में पेपर से खुद को ढंकती महिला।

यूपी के कानपुर में तेज धूप में पेपर से खुद को ढंकती महिला।

बिहार के पटना में तेज धूप में चेहरा ढंककर जाते लोग।

बिहार के पटना में तेज धूप में चेहरा ढंककर जाते लोग।

यूपी के प्रयागराज में पूरा चेहरा ढंककर गाड़ी चलाता शख्स।

यूपी के प्रयागराज में पूरा चेहरा ढंककर गाड़ी चलाता शख्स।

मध्य प्रदेश के उमरिया में खरीदी केंद्रों पर रखा गेहूं बारिश में भीग गया।

मध्य प्रदेश के उमरिया में खरीदी केंद्रों पर रखा गेहूं बारिश में भीग गया।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments