Saturday, May 16, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशआजमगढ़ में 39 डिग्री पहुंच तापमान: लगातार बढ़ रही धूप से...

आजमगढ़ में 39 डिग्री पहुंच तापमान: लगातार बढ़ रही धूप से जनजीवन हो रहा है प्रभावित, मुंह ढककर चलने को लोग मजबूर – Azamgarh News




आजमगढ़ में बुधवार शाम तेज चली हवाओं और मौसम में बदलाव के बाद भी शनिवार को जिले का तापमान बढ़ता नजर आया। जिले में प्रतिदिन एक डिग्री सेल्सियस का तापमान बढ़ रहा है।
दोपहर 11 बजे तक जहां जिले का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस था। वहीं दोपहर 2 बजे तक 39 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान है। तेज धूप और उमस से आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित होता नजर आ रहा है। शुक्रवार सुबह से हुई तेज धूप और उमस से आम जनता परेशान नजर आ रही है। बताते चले कि विकास 10 दिनों से जिले का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रह रहा था। जिससे जिले की जनता को काफी राहत मिल रही थी। तापमान बढ़ने के साथ ही बिजली का संकट भी गहराता नजर आ रहा है। सड़क पर चलने वाले लोग गमछे का सहारा लेकर मुंह ढककर चलते नजर आए। मौसम विभाग का दावा है कि आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी।
जिला प्रशासन ने जारी की है गाइडलाइन
लगातार मौसम में हो रहे बदलाव को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने आम जनता के लिए गाइडलाइन जारी की है। जिला प्रशासन का कहना है कि जरूरी काम न होने पर दोपहर 12 से 4 बजे तक लोग अपने घरों से बाहर न निकले। और सूती कपड़े का प्रयोग करें। और सर ढक कर चले। ज्यादा से ज्यादा लिक्विड का प्रयोग करें जिससे हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं से बचा जा सके।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments