Monday, May 18, 2026
Homeफूडबिना फ्रिज के भी हरी मिर्च रहेगी हफ्तों ताजी, 6 तरीके से...

बिना फ्रिज के भी हरी मिर्च रहेगी हफ्तों ताजी, 6 तरीके से करें स्टोर


Last Updated:

How to store green chili without fridge: हरी मिर्च आप हर दिन खरीद कर लाते होंगे. इसे फ्रिज में रखने से ये आराम से 3-4 दिनों तक फ्रेश रहती है, लेकिन अगर सही तरीके से स्टोर ना किया जाए तो मिर्च सूखने लगती है. जिन लोगों के पास फ्रिज नहीं होता, वे आखिर बाहर हरी मिर्च को कैसे लंबे समय तक स्टोर रख सकते हैं? इसके लिए आप यहां बताए गए कुछ टिप्स को आजमकार देखिए.

Zoom

हरी मिर्च को फ्रिज में रखने के टिप्स.

हरी मिर्च का इस्तेमाल सब्जियों, नॉनवेज आइटम्स में लोग स्वाद को तीखा करने के लिए करते हैं. हर दिन सब्जी खरीदते समय आप 50-100 ग्राम हरी मिर्च भी जरूर लाते होंगे. इसे लाकर फ्रिज में डाल देते होंगे. एक-दो दिनों तक तो मिर्च सही और फ्रेश दिखती है, लेकिन फिर ये गलने, सूखने लगती है. इसका रंग भी पीला पड़ने लगता है. इससे स्वाद तो खराब होता ही है, पैसे भी बर्बाद होते हैं. तो ऐसा क्या करें कि हरी मिर्च कम से कम एक सप्ताह से लेकर 15 दिनों तक तो फ्रेश रहे ही. चलिए आपको यहां बताते हैं कुछ ऐसे टिप्स, जिन्हें फॉलो करके आप हरी मिर्च को कई हफ्ते फ्रेश रख सकते हैं.

हरी मिर्च को फ्रेश रखने के तरीके

– आप मार्केट से हरी मिर्च लाने के बाद पहले उसे पानी से साफ कर लें. अब पूरी तरह सुखाएं. किसी साफ कपड़े से पोछ कर सुखा लें. गीली होगी तो मिर्च जल्दी खराब हो जाएगी.

-आप हरी मिर्च को एयरटाइट डिब्बे में रखते हैं तो पहले डिब्बे के नीचे पेपर टॉवल लगा दें. ऊपर मिर्च रखें और फिर हल्का पेपर टॉवल रख दें. इससे ये जल्दी खराब नहीं होंगे. इस डिब्बे को फ्रिज में वेजिटेबल सेक्शन में रखें. ऐसा करने से बड़े आराम से मिर्च 3–4 हफ्ते तक अच्छी रहती है.

-कुछ लोग हरी मिर्च के डंठल को तोड़ कर रखते हैं. ऐसा करने से ये जल्दी सूख सकती है. बेहतर है कि बिना डंठल को तोड़े ही हरी मिर्चियों को डिब्बे में स्टोर करके रखें. इससे ये अधिक दिनों तक फ्रेश रहती हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

-फ्रीजर में स्टोर करना बेस्ट तरीका होता है. इससे महीने भर मिर्च नहीं सूखेगी. आप मिर्चियों को पानी से साफ कर लें. पानी पोछ दें. इसे साबुत रखें या काट भी सकते हैं. जिप लॉक बैग में भरकर फ्रीजर में रख दें. इसे आप बड़े आराम से 1 से 2 महीने तक इस्तेमाल कर सकते हैं. जब भी सब्जी या नॉनवेज आइटम कुछ बनाना हो तो आप फ्रीजर से निकाल कर डायरेक्ट डाल सकती हैं. डीफ्रॉस्ट करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी.

-आप मिर्च को काटकर उसमें नमक और सिरका डालें. इसे अच्छी तरह से मिलाकर बॉटल में भर दें. अब इसे फ्रिज में रख दें. इस तरह से मिर्च खराब नहीं होगी.

-आप मिर्ची को मिक्सी में पीस कर इसका पेस्ट बना लें. पीसने के समय इसमें थोड़ा सा नमक डाल दें. इसे आप फ्रिज में रखे आइस ट्रेस के हर क्यूब में डाल दें. यह जमकर आइस क्यूब की तरह लगेगा. इसे जब भी जरूरत हो निकालें और अपनी रेसिपी को तीखा करने के लिए डाल दें.

बिना फ्रिज के हरी मिर्च कैसे रखें फ्रेश
बाहर आप बिना धोए ही हरी मिर्च रखें. नमी से जल्दी सड़ सकती है. सूखी और हवादार जगह पर रखें. पेपर या कॉटन के कपड़े पर फैला कर रखें. धूप में डायरेक्ट रखने से बचाएं. सूती कपड़े या जूट की थैली में डालकर रखने से भी मिर्च रहेगी फ्रेश. कभी भी पॉलीथिन या प्लास्टिक बैग में बांध कर न रखें. डंठल लगी रहने दें वरना मिर्च जल्दी ही खराब हो जाएगी. आप मिट्टी के बर्तन में भी मिर्च स्टोर कर सकते हैं. इसके नीचे एक सूखा कपड़ा रख दें. फिर मिर्च रखें और फिर से कपड़े से कवर कर दें. किचन में ऐसी जगह पर रखें, जहां वातावरण थोड़ा ठंडा हो. लंबे समय तक स्टोर करके रखना है, तो मिर्च को धागे में पिरोएं. इसे छांव में सुखाएं. सूखी हरी मिर्च महीनों चल सकती है.

About the Author

authorimg

Anshumala

अंशुमाला हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा होल्डर हैं. इन्होंने YMCA दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से काम कर रही हैं. न्यूज 18 हिंदी में फरवरी 2022 से लाइफस्टाइ…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments