Monday, May 18, 2026
Homeफूडमैंगो शेक बनाते समय जरूर मिलाएं ये 3 चीजें, स्वाद होगा दोगुना,...

मैंगो शेक बनाते समय जरूर मिलाएं ये 3 चीजें, स्वाद होगा दोगुना, बार-बार बनाने का करेगा मन


Last Updated:

Tips To Make Mango Shake at Home: गर्मी में अधिकतर लोग मैंगो शेक बनाना पसंद करते हैं. मैंगो शेक का स्वाद बढ़ाने के लिए ठंडा दूध, चीनी और इलायची पाउडर मिलाना बेहद जरूरी है. ये छोटी-छोटी चीजें मिलकर आपके शेक को एक रेस्टोरेंट-स्टाइल टेस्टी ड्रिंक बना देती हैं, जिसे एक बार पीने के बाद बार-बार पीने का मन करेगा.

Zoom

आम, दूध और इलायची पाउडर से घर पर टेस्टी मैंगो शेक बनाया जा सकता है.

How to Make Tasty Mango Shake: गर्मियों में आम की बहार होती है. कई किस्मों का आम बाजार में खूब नजर आता है. आम खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है और इसका स्वाद लाजवाब होता है. कई लोग आम का शेक बनाकर पीना पसंद करते हैं. मैंगो शेक हर उम्र के लोगों को पसंद आता है और यह शरीर को ठंडक व एनर्जी भी देता है. आमतौर पर लोग इसे सिर्फ दूध और आम मिलाकर बना लेते हैं, लेकिन अगर कुछ खास चीजें जोड़ दी जाएं, तो इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है. सही चीजों के कॉम्बिनेशन से बना मैंगो शेक बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी का फेवरेट बन सकता है.

मैंगो शेक का स्वाद बढ़ाएंगी ये 3 चीजें

ठंडा दूध : मैंगो शेक का बेस ही दूध होता है, लेकिन अगर इसे ठंडा दूध इस्तेमाल करके बनाया जाए तो इसका स्वाद और भी रिच और क्रीमी हो जाता है. ठंडा दूध शेक को गाढ़ापन देता है और गर्मियों में शरीर को तुरंत ठंडक पहुंचाता है. गर्म दूध या नॉर्मल तापमान वाला दूध शेक के स्वाद को हल्का कर सकता है, इसलिए हमेशा फ्रिज में रखा ठंडा दूध ही इस्तेमाल करें.

शहद या चीनी : मैंगो की मिठास अपने आप में काफी होती है, लेकिन सही मात्रा में शहद या चीनी मिलाने से इसका स्वाद और बैलेंस्ड हो जाता है. अगर आप हेल्दी विकल्प चाहते हैं तो शहद का इस्तेमाल बेहतर माना जाता है, क्योंकि यह नेचुरल स्वीटनर है और शरीर के लिए हल्का होता है. बहुत ज्यादा चीनी डालने से शेक भारी और ओवरली स्वीट लग सकता है, इसलिए संतुलन बनाकर इस्तेमाल करना जरूरी है.

इलायची पाउडर : इलायची मैंगो शेक को एक खास खुशबू और स्वाद देती है. इसकी हल्की सी सुगंध शेक को और ज्यादा रिफ्रेशिंग बना देती है. बहुत कम मात्रा में इलायची पाउडर डालने से ही इसका स्वाद बदल जाता है और यह किसी रेस्टोरेंट जैसा फील देने लगता है. यह पाचन के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है, इसलिए यह एक परफेक्ट एडिशन है.

मैंगो शेक बनाने का आसान तरीका

मैंगो शेक बनाने के लिए पके हुए आम के टुकड़े, ठंडा दूध, थोड़ी चीनी या शहद और एक चुटकी इलायची पाउडर लें. सभी चीजों को ब्लेंडर में डालकर अच्छे से मिक्स करें जब तक एक स्मूद और क्रीमी टेक्सचर न बन जाए. इसे गिलास में डालकर ऊपर से थोड़े आम के छोटे टुकड़े या ड्राई फ्रूट्स से गार्निश कर सकते हैं. मैंगो शेक सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि एनर्जी से भरपूर भी होता है. इसमें मौजूद विटामिन A, विटामिन C और फाइबर शरीर को गर्मियों में ताकत देते हैं. दूध और आम का यह कॉम्बिनेशन बच्चों के लिए ज्यादा फायदेमंद माना जाता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments