Thursday, May 21, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशआज 17 हजार से अधिक देंगे लेखपाल की परीक्षा: गोरखपुर में...

आज 17 हजार से अधिक देंगे लेखपाल की परीक्षा: गोरखपुर में बनाए गए है 39 केंद्र, CCTV से होगी निगरानी – Gorakhpur News




गोरखपुर में लेखपाल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आज यानी बृहस्पतिवार को होगा। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। इसके लिए शहर में कुल 39 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए 17,832 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार को परीक्षा का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सभी संबंधित विभागों को जरूरी निर्देश जारी कर दिए गए हैं। हर परीक्षा केंद्र पर केंद्राध्यक्ष के साथ एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई है। वहीं शिक्षा विभाग की ओर से कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि परीक्षा निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा कराई जाएगी। केंद्रों के बाहर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहेगा, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों पर बिजली और पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और सख्ती के साथ आयोजित कराया जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments