Thursday, May 21, 2026
Homeराज्यराजस्तानइंद्रगढ़, जमीतपुरा में आज बिजली बंद: डिस्कॉम करेगा रखरखाव, कई गांवों...

इंद्रगढ़, जमीतपुरा में आज बिजली बंद: डिस्कॉम करेगा रखरखाव, कई गांवों में आपूर्ति प्रभावित – Bundi News




बूंदी जिले के इंद्रगढ़ क्षेत्र में डिस्कॉम द्वारा रखरखाव कार्य के कारण आज बिजली आपूर्ति बाधित है। 33 केवी दौलतपुरा लाइन पर मरम्मत कार्य किया जा रहा है, जिससे संबंधित क्षेत्रों में बिजली बंद है। दौलतपुरा जीएसएस से जुड़े सभी विद्युत फीडरों और गांवों में गुरुवार सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। यह जानकारी जेईएन लक्षित गौतम ने दी है। इसके अलावा डिस्कॉम द्वारा 33 केवी पीपल्दा लाइन और पीपल्दा ग्रिड पर भी मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। इस जीएसएस से जुड़े 11 केवी कोठिया, पीपल्दा, अंथड़ा और साथेली फीडरों की बिजली गुरुवार सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बंद रखी गई है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments