Thursday, May 21, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशमुजफ्फरनगर में हीट स्ट्रोक का हाई अलर्ट जारी: दोपहर में बाहर...

मुजफ्फरनगर में हीट स्ट्रोक का हाई अलर्ट जारी: दोपहर में बाहर निकलने से बचने की सलाह, इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर 24 घंटे सक्रिय – Muzaffarnagar News




मुज़फ़्फ़रनगर में भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान ने हालात चिंताजनक कर दिए हैं। जिले में हीट स्ट्रोक का खतरा तेजी से बढ़ने के बाद प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया है। जिला आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से एडवाइजरी जारी कर लोगों से दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है। प्रशासन ने कहा है कि इस दौरान तेज धूप और गर्म हवाएं सीधे शरीर पर असर डाल रही हैं और थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। एडीएम प्रशासन संजय कुमार ने बताया कि इंसानों के साथ-साथ पशु-पक्षी भी भीषण गर्मी से प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों, बुजुर्गों और जानवरों को बंद वाहनों में छोड़ना बेहद खतरनाक है, क्योंकि कुछ ही मिनटों में वाहन का तापमान असामान्य रूप से बढ़ जाता है। हीट स्ट्रोक के लक्षणों को पहचानने की सलाह डीएम उमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि लंबे समय तक धूप में रहने से शरीर का तापमान तेजी से बढ़ जाता है, जिससे हीट स्ट्रोक की स्थिति बन सकती है। इसके प्रमुख लक्षणों में चक्कर आना, सिरदर्द, घबराहट, उल्टी, कमजोरी, अत्यधिक पसीना आना और बेहोशी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय सहायता लेनी चाहिए। हल्के कपड़े पहनें, ज्यादा तरल पदार्थ लें एडवाइजरी में लोगों को दोपहर के समय घरों में रहने की सलाह दी गई है। यदि जरूरी काम से बाहर निकलना पड़े तो सिर और चेहरे को ढककर रखें तथा हल्के और सूती कपड़े पहनें। प्रशासन ने शरीर में पानी की कमी न होने देने के लिए अधिक मात्रा में पानी, नींबू पानी, छाछ और अन्य तरल पदार्थों के सेवन की सलाह दी है। साथ ही बासी और संक्रमित भोजन से बचने को कहा गया है, क्योंकि गर्मी में भोजन जल्दी खराब हो जाता है। पशु-पक्षियों के लिए पानी रखने की अपील प्रशासन ने लोगों से पशु-पक्षियों के लिए भी पानी की व्यवस्था करने की अपील की है। घरों की छतों, बालकनी और बाहर पानी से भरे बर्तन रखने की सलाह दी गई है, ताकि भीषण गर्मी में परिंदों और आवारा पशुओं को राहत मिल सके। कलेक्ट्रेट स्थित इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर को 24 घंटे सक्रिय रखा गया है। किसी भी आपात स्थिति में लोग टोल फ्री नंबर 1077, 0131-2436918 और 9412210080 पर संपर्क कर सकते हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments