आयोजनकर्ता से चयन की जानकारी लेता अभ्यर्थी।
मैहर के शासकीय आईटीआई परिसर में गुरुवार को युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में कुल 127 युवाओं ने पंजीयन कराया, जिनमें से 87 अभ्यर्थियों का कई कंपनियों में चयन किया गया। यह आयोजन जिला प्रशासन, जिला रोजगार कार्यालय सतना-मैहर, जिला उद्य
.
रोजगार मेले का शुभारंभ सुबह 11 बजे हुआ। इसमें देश, प्रदेश और जिले की कई प्रतिष्ठित कंपनियों, औद्योगिक इकाइयों एवं संस्थानों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इन प्रतिनिधियों ने युवाओं का साक्षात्कार लेकर योग्य अभ्यर्थियों को मौके पर ही जॉब ऑफर प्रदान किए।
रोजगार मेले में पहुंचे युवा।
मेले में 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा और स्नातक उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के साथ अंतिम वर्ष में अध्ययनरत युवा भी शामिल हुए। चयनित अभ्यर्थियों ने इसे अपने करियर की नई शुरुआत बताया।
शासकीय आईटीआई मैहर के प्राचार्य डीएस सिंह ने बताया कि शासन का उद्देश्य युवाओं को उनके कौशल के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि ऐसे रोजगार मेले युवाओं को अपने ही जिले और आसपास रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करते हैं। भविष्य में भी समय-समय पर ऐसे मेलों का आयोजन किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल सके।

