राज्य निर्वाचन आयोग ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अरुण कुमार तोमर को ग्वालियर जिले का प्रेक्षक नियुक्त किया है। उन्हें नगरीय निकाय एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण कार्य-2026 की निगरानी का जिम्मा सौंपा गया है। तोमर 22 से 25 मई 2026 तक ग्वालियर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान, मतदाता सूची से संबंधित शिकायतें, सुझाव या अन्य जानकारी देने के इच्छुक नागरिक उनसे सीधे संपर्क कर सकते हैं। वे व्हीआईपी सर्किट हाउस मुरार के कक्ष क्रमांक-02 में उपलब्ध रहेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार, जिले की नगरीय निकाय और पंचायतों की 1 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर प्रारूप मतदाता सूचियां तैयार की गई हैं। इन प्रारूप सूचियों पर 15 मई से 25 मई 2026 तक अधिकृत कर्मचारियों के माध्यम से दावे और आपत्तियां प्राप्त की जा रही हैं। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन या अन्य त्रुटियों के संबंध में निर्धारित अवधि के भीतर अपने दावे एवं आपत्तियां अवश्य प्रस्तुत करें।
Source link
ग्वालियर में मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए प्रेक्षक नियुक्त: 22 से 25 मई तक शिकायत-सुझाव के लिए प्रेक्षक से कर सकेंगे संपर्क – Gwalior News
RELATED ARTICLES

